नाइजीरियामें ‘पैगम्बर’ मोहम्मदको अपशब्द कहनेके आरोपीको जनसमूहने पत्थर मारे, उसकी माताके समक्ष उसे जला दिया । 


०४ अप्रैल, २०२१
      नाइजीरियाके बौची राज्यके साडे गांवमें ईशनिन्दाके तथा कथित आरोपीकी क्रोधित जनसमूहने निर्मम हत्या कर दी ।
   यह घटना जलविक्रेता तलले माई रुवाके साथ घटित हुई । विगत दिनों जब एक लडकी उसके कुएंसे जल लेने आई, तो लडकीने उससे आज्ञा लिए बिना जल ले लिया था । इससे क्रोधित होकर तलले माई रुवाने उसके जलसे पात्रको लात मारकर सारा जल गिरा दिया । लडकीने मोहम्मद ‘पैगम्बर’के नामपर उससे जल देनेकी प्रार्थना की, तो उसने उसके माता-पिता तथा ‘पैगम्बर’को अपशब्द कहे । इस तथा कथित ईशनिन्दाके उपरान्त उसे पुलिस थाने ले जाया गया । यहां वह रात्रिमें रहा । जब प्रातः यह घटना गांवमें सर्वत्र फैली तो क्रोधित ग्रामीण युवाओंने पुलिस थानेपर आक्रमण कर दिया । ‘अल्लाहू अकबर’के ‘नारे’ लगाते जनसमूहने उसे थानेसे बाहर निकालकर तबतक पत्थर मारे जबतक कि उसकी मृत्यु नहीं हो गई । क्रोधित युवा इसपर भी शान्त नहीं हुए, उन्होंने उसकी वृद्ध माताके समक्ष थाने तथा उसके शवको जलाकर राखमें परिवर्तित कर दिया ।
    सभी मुसलमान बहुल देशोंमें ईशनिन्दा विधानके अन्तर्गत किसी भी अन्य धर्मीयपर ईशनिन्दाका आरोप लगाकर अत्याचार करना नित्यकी घटनाएं हैं । ऐसे व्यक्तिको कठोर कारावास, कठोर दण्डका प्रावधान होता है । आरोपकी प्रामाणिकता भी देखी नहीं जाती । कुरान हाथमें लेकर कोई मुसलमान जो भी आरोप लगाए, उसे सत्य माना जाता है । यहां जघन्य हत्या हुई है; वरन ऐसे अनेक निर्दोष अन्य धर्मीय निरपराध व्यक्ति, मुसलमान देशोंके बन्दीगृहोंमें अकारण अत्याचार सह रहे हैं । अन्तरराष्ट्रीय मानव अधिकार सङ्गठनको इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution