बंगालमें दिलीप घोषकी यात्रापर ‘क्रूड बम’ और पत्थरसे आक्रमण ! ‘बीजेपी’ने बताया ‘टीएमसी’के ‘गुंडों’का हाथ


०८ अप्रैल, २०२१
७ अप्रैलको बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोषके यात्रापर आक्रमण हुआ । यह आक्रमण तब हुआ जब घोष कूचबिहारके सितलकुचीमें एक चुनावी सभासे लौट रहे थे । आरोप है कि आक्रमण तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओंकी ओरसे किया गया है ।
‘मीडिया’ समाचारके अनुसार जब दिलीप घोष कूचबिहारके सितलकुचीमें एक चुनावी सभा समाप्त करके दूसरी सभाके लिए जा रहे थे तब उनके वाहनपर आक्रमण हुआ । भाजपा अध्यक्ष घोषने आरोप लगाया है कि तृणमूलका झण्डा लिए हुए कुछ व्यक्तियोंने उनपर ‘क्रूड बम’ फेंके ! उन्होंने यह भी कहा कि उनकी वाहनपर ईंट मारी गई जिससे उनके कन्धेपर चोट आई है । घोषने यह भी कहा कि घटनाके मध्य कोई भी पुलिसकर्मी वहां उपस्थित नहीं था ।
जिस प्रकार मुख्यमन्त्री जनसभाओंमें लोगोंको हिंसाके लिए तथा भारतीय जनता ‘पार्टी’के कार्यकर्ताओंको हानि पहुंचानेके लिए उकसा रही हैं, यह उसीका परिणाम है ।
बंगाल राज्यमें ‘टीएमसी’के नेता और कार्यकर्ता अन्य दलोंके नेताओंपर आक्रमण करवा रहे हैं ! यह शोभनीय कृत्य नहीं है ? ऐसे शासकोंपर केन्द्रीय शासनद्वारा कठोर कार्यवाही करना चाहिए ।
‘इंडिया टुडे’ने हरिद्वार कुम्भ मेलेपर फैलाया झूठा समाचार, केंद्र शासनने तथ्योंकी जांचकर मिथ्याप्रचारको किया ध्वस्त
समाचारमें कुम्भ मेलेका ‘कोरोना वायरस’के बड़े प्रसारकके रूपमें वर्णन किया जाता रहा । केंद्र शासनद्वारा ‘सुपर स्प्रेडर’ शब्दका उपयोग नहीं किए जानेके उपरान्त भी ‘इंडिया टुडे’ निरन्तर इस शब्दका उपयोग करता रहा । ‘इंडिया टुडे’ने ६, अप्रैल २०२१को झूठा प्रतिवेदन प्रकाशित किया, जिसमें यह कहा गया कि केंद्र शासनने चिंता जताई है कि हरिद्वारका कुम्भ मेला ‘कोरोना वायरस’के बृहद फैलावका कारण बन रहा है ।
‘इंडिया टुडे’के समाचार प्रकाशित होनेके पश्चात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालयने ‘ट्विटर’के माध्यमसे ‘रिपोर्ट’को झूठा बताया ।
    यह समाचार समूह अश्लीलता, झूठे समाचार एवं बहुसंख्यक हिन्दुओंकी भावनाओंको ठेस पहुंचानेके लिए पहलेसे ही कुख्यात है । यह समाचार समूह सदैव ही लोगोंकी भावनाओंसे ऊपर व्यावसायिकताको रखता है और समाचारोंके शीर्षक भी ऐसे ही बनाता है कि चाहे राष्ट्रकी छवि धूमिल हो या बहुसंख्यक हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाएं प्रभावित हों; परन्तु उसकी समाचार वाहिनी एवं छपनेवाली पत्रिकाएं बिकनी चाहिए । इस समूहपर ‘टीआरपी’के एक झूठे प्रकरणमें आर्थिक दण्ड भी लग चुका है । सभी हिन्दुओको ऐसे राष्ट्र एवं धर्म विरोधी समूहका बहिष्कार करना चाहिए एवं शासनसे मांग करनी चाहिए इस सम्पूर्ण  प्रतिबन्ध  लगाया   जाए । आगामी हिन्दूराष्ट्रमें ऐसी  मानसिकतावाले   लोगोंका  कोई   स्थान   नहीं   होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution