मई ५, २०१९
पश्चिम बंगालमें ममता बनर्जीकी शोभायात्राके सामने ‘जय श्री राम’का उद्घोष करनेके कारण तीन लोगोंको बन्दी बना लिया गया । ममता बनर्जी शनिवार, ४ मईको पश्चिम बंगालके चन्द्रकोणकी आरामबाग सीटपर चुनाव प्रचारके लिए एक रैली करने जा रही थीं । इस मध्य जब ममता बनर्जी चन्द्रकोणके निकट पहुंची तो कुछ लोग ‘जय श्री राम’का उद्घोष करने लगे । जिसे सुनकर ममता भडक गई और वहींपर रुककर वाहनसे उतरी और उन लोगोंपर क्रोधित हो गई । ममता बनर्जीने वहां उपस्थित लोगोंपर अपशब्द कहनेका आरोप लगाया । ममताने इसके लिए सीधे रूपसे भाजपाको उत्तरदायी बताते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे लोगोंको हमारे साथ अनुचित व्यवहार करनेके लिए भेजती है ।
इसके पश्चात ममताने चन्द्रकोण और घाटलमें रैलियोंके समय यह प्रकरण उठाते हुए कहा, “जो लोग इसप्रकारसे उद्घोष कर रहे हैं, सतर्क रहें; क्योंकि २३ मईको मतदानका परिणाम आनेके पश्चात उन्हें इसका परिणाम भुगतना पडेगा ।” इसके साथ ही ममताने जय श्री राम बोलनेवालोंको चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इस प्रकारके उद्घोष कर रहे हैं, उन्हें यह स्मरण रखना चाहिए कि चुनावके पश्चात भी उन्हें यहीं रहना है ।
ममता बनर्जीका ये वीडियो सामाजिक प्रसार माध्यमपर प्रसारित हो रहा है । भाजपाकी बंगाल ईकाईने भी इस वीडियोको ‘ट्विटर’पर साझा करते हुए लिखा कि ‘दीदी’ जय श्री रामके उद्घोषसे इतना क्रोधित क्यों हैं और इनको अपशब्द क्यों बता रही हैं ? यद्यपि, पश्चिम बंगाल पुलिसका कहना है कि इस सम्बन्धमें कोई बन्दी नहीं बनाया गया है, तीन लोगोंको सुरक्षाको लेकर जांच की गई थी, जिन्हें बादमें छोड दिया गया ।
“तो अब बात यहांतक आ पहुंची है कि धर्मनिरपेक्ष ममता बैनर्जी पूर्णतया इस्लामिक बन चुकी हैं और उन्हें ‘जय श्री राम’के उद्घोषोंद्वारा इतनी उद्विग्नता होने लगी है कि लोगोंको बन्दी बनाया जाने लगा है और अजानके बोल इन्हें इतने अच्छे लगते हैं कि मन्त्रमुग्ध हो जाती हैं । जब एक सभ्य राज्यका मुखिया ऐसा पागलपन करने लगे तो समझें कि राज्य तीव्र गतिसे इस्लामिक बननेकी ओर है और यदि शीघ्र नहीं रोका गया तो वहां जय श्रीराम कहनेवाला भी कोई न होगा ! अतः बंगालमें सभी हिन्दुओंने एक होकर ऐसे इस्लामिक राज्यकर्ताओंको उखाड फेंकना चाहिए !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply