बंगालमें भाजपाके कार्यालयपर ‘टीएमसी’के उपद्रवियोंद्वारा ‘बमों’से आक्रमणका आरोप


२६ अप्रैल, २०२१
       बंगालकी तेन्तुलिया सीमापर स्थित भाजपा कार्यालयको  विस्फोटक-लक्ष्य बनाया गया । इसी दिवस वहां मतदानका सातवां चरण सम्पन्न हो रहा है । अज्ञात उपद्रवियोंने वहांके ध्वज और फलक इत्यादि फाड डाले । एक स्थानीय मतदाताने बताया कि यह आक्रमण तृणमूल कांग्रेसके उपद्रवी सदस्योंने किया । एक अन्य निवासीने बताया कि गांवमें उसके काकाके निवासके बाहर ही विस्फोट किया गया और उपद्रवियोंने उसके काकाको ही पकड लिया । लगभग पच्चीस तीस उपद्रवी प्रत्येक रात्रि ऐसा उपद्रव करके गांव-वासियोंकी निद्रा भंग कर रहे हैं, जिससे उन्हें मतदान हेतु जानेसे रोका जा सके । तृणमूलके उक्त ‘गुण्डे’ भाजपा समर्थकोंको धमकियां दे रहे हैं । एक अन्य स्थानीय व्यक्तिके अनुसार तृणमूलके उपद्रवियोंने भाजपा कार्यालयमें तोडफोड करनेका प्रयास किया; किन्तु निवासियोंने उन्हें असफल कर दिया । उपद्रवी विस्फोटक सामग्री फेंककर भाग खडे होते हैं, जिससे कि वे स्वयं भी चोटिल होकर मतदान करनेसे वञ्चित न रह जाएं । वहांकी महिलाओंने भी प्रातःकालीन समयमें ही मतदान करनेका निर्णय लिया है, जिससे कोई अनहोनी घटना न घटे । वहांपर भयका वातावरण है; क्योंकि तृणमूलके उपद्रवी वहांके निवासियोंको मतदान करनेसे रोकने हेतु धमका रहे हैं । वहांपर भयका वातावरण उत्पन्न हो चुका है ।
      ममता बनर्जीको अब पराजयका भय सताने लगा है जिस कारण वह उपद्रव करवा रही है । बहुसंख्यक हिन्दुओंकी दशा वहां अति दयनीय हो चुकी है, जिसे परिवर्तित करनेके नामपर अनेक दल अपना-अपना स्वार्थ सिद्ध करनेमें लगे हुए हैं । ऐसी परिस्थितियोंमें वहां केवल राष्ट्रपति शासन ही उपयुक्त होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution