‘ममता राज’में निर्भया जैसा कांड, दुष्कर्मके पश्चात् गुप्तांगमें लोहेकी छड डाली !


अक्तूबर २२, २०१८

पश्चिम बंगालके जलपाईगुडी जनपदमें एक महिलाके साथ कथित रुपसे दुष्कर्म किया गया और उसके गुप्तांगोंमें रॉड डाल दी गई ! महिलाके साथ हुई वारदातको २०१२ के दिल्लीके निर्भया काण्डकी भांति जोडकर देखा जा रहा है । महिलाके साथ अमानवीय कृत्यको करने वाला आरोपी उसका परिजन ही है ! पुलिसने आरोपी और उसके साथ एक और व्यक्तिको पकडा है और दोनोंसे पूछताछ की जा रही है । वहीं, पीडिताको चिकित्सालयमें भर्ती कराया है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है । समाचार विभाग ‘पीटीआई’के अनुसार पुलिसको दिए वक्तव्यमें पीडिताने कहा है कि धूपगुडी पुलिस थाना क्षेत्रके अन्तर्गत आने वाले एक तलाबके पास उसके साथ शनिवार, २० अक्टूबरकी रात्रि उसके एक परिजनने बलात्कार किया । पीडिताने बताया कि आरोपीने भूमि विवाद सुलझानेका झांसा देकर उसे घरसे बाहर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया !

पीडिताने बताया कि आरोपीने उसके निजी अंगोंमें लोहेकी छडी डाल कर यातना दी ! पीडिताने पुलिसको बताया कि आरोपीके साथ एक और व्यक्ति था; लेकिन उसने दुष्कर्म नहीं किया । समाचार माध्यमोंके अनुसार पुलिसने बताया कि एक रिक्शा चालकने पीडिताको देखा और घर पहुंचाया । रविवार २१ अक्तूबरको प्रातः पीडिताको धूपगुडी चिकित्सालय ले जाया गया, जहांसे उसे जलपाईगुडी सदर चिकित्सालयमें भेजा गया । विवरणके अनुसार इस दुर्घटनाके समय पीडिताका पति घर पर नहीं था ।

बता दें कि पश्चिम बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी कई बार राज्यमें महिलाओंके सुरक्षित होनेके दावे करती रही हैं; लेकिन दुष्कर्म जैसे प्रकरण थम नहीं रहे हैं ।

“जनता किसी नारीको यह सोचकर सत्ता सौंपती हैं कि यह पुरुषकी तुलनामें अधिक करुण हृदय है और हमारे लिए सोचेंगी ! परन्तु क्या राष्ट्रप्रेम रहित पुरुष हो अथवा स्त्री, जनताके लिए कुछ कर सकेंगें क्या ? स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution