नवीनका शव मिला ‘ट्रॉली बैग’में, पत्नी मुस्कानने प्रेमी जमालुद्दीनके साथ मिल मारा डाला
३० अगस्त, २०२१
देहली ‘पुलिस’ने ‘टैटू’की सहायतासे एक हत्याकाण्डका भेद उजागर किया है । न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सुखदेव विहारके नालेमें १० अगस्त २०२१ को एक ‘ट्रॉली बैग’में मिले शवके रहस्यको ‘पुलिस’ने सुलझा लिया है। ‘पुलिस’ने यह कुकृत्य करनेवाली मृतककी पत्नी मुस्कान २२ वर्ष, उसके प्रेमी मो. जमालुद्दीनको बन्दी बना लिया है ।
समाचारोंके अनुसार, मृतकका अभिज्ञान नवीन निवासी देवली गांव, आयु २४ वर्षके रूपमें हुआ है । १२ अगस्तको ‘पुलिस’ थाना नेब सरायमें इसके लुप्त होनेकी सूचना मिली थी । जांचमें ज्ञात हुआ कि नवीनके लुप्त होनेकी प्राथमिकी उसकी पत्नी मुस्कानने प्रविष्ट कराई थी । उसने बताया था कि उसका पति ८ अगस्तसे लुप्त है; परन्तु आश्चर्य यह कि नवीनकी पत्नी कुछ दिन पहले ही भाडेके कक्षको खालीकर कहीं अन्य स्थानपर चली गई थी । ‘पुलिस’ जब उस निवासपर पहुंची तो गृहस्वामी प्रदीपने बताया कि मुस्कान अपनी मां और २ वर्षकी बेटीके साथ भाडेपर रहती थी, परन्तु ११ अगस्तको वह एकाएक कक्ष खाली करके चली गई । उससे मिलनेके लिए प्राय: एक युवक भी आता था, जो ऐनक लगाता था । ‘पुलिस’ने मुस्कानके भ्रमणभाष क्रमाङ्ककी सहायतासे उसे ढूंढ लिया । उसका नाम जमाल था ।
भारतीय संस्कृतिमें पति-पत्नीके जो सम्बन्ध अन्य धर्मालम्बियोंके लिए भी आदर्श होते थे, वहां आजकी युवतियां उचित संस्कार एवं धर्मशिक्षाके अभावमें जिहादियोंके षड्यन्त्रमें आकर पवित्र सम्बन्धोंको कलङ्कित कर रही हैं । ऐसी घटनाएं न हों, उसके लिए माता-पिताके साथ-साथ सामाजिक लोगोंको भी सजग रहनेकी अवश्यकता है । ‘पुलिस’ को चाहिए कि विधानकी उचित धाराओं एवं सटीक साक्ष्योंको प्रस्तुतकर वे जिहादी, जो इस षड्यन्त्रमें सम्मिलित थे, उनके साथ मृतककी पत्नी और पत्नीकी मांको भी कडा दण्ड मिले, ऐसी व्यवस्था करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply