हिन्दू युवकसे विवाहित महिलापर उसीकी बहन और जीजाने किया आक्रमण, शस्त्रसे किया चोटिल


२१ अप्रैल, २०२१
      केरलमें एक विवाहित महिलापर उसकी अपनी ही बहन और जीजाने तीव्र धारवाले शस्त्रसे आक्रमण कर दिया, जिससे विवाहित मुसलमान महिला गम्भीर रूपसे चोटिल हो गई । पथानमथिट्टा जनपदके कलंजूर क्षेत्रकी निवासी उक्त मुसलमान महिलाने आठ माह पूर्व एक हिन्दू युवकसे विवाह कर लिया था और इसी कारणसे उसकी बहन अप्रसन्न थी । चोटिल अवस्थामें महिलाको चिकित्सालय पहुंचाया गया । चोटिल महिलाद्वारा पुलिसको व्यक्तव्य देनेपर, उसके जीजा व बहनपर प्रकरण प्रविष्टकर, जांच आरम्भ कर दी गई है । वक्तव्यके अनुसार, वह माता-पितासे मिलने अपने मायके गई थी, जहांपर उसकी बहन व जीजा भी उपस्थित थे । वे उक्त महिलाको पैतृक सम्पत्तिसे वञ्चित करना चाहते थे । साधारण झडपके पश्चात उन्होंने महिलापर आक्रमणकर चोटिल कर दिया ।
     धर्मान्ध षड्यन्त्रपूर्वक हिन्दू युवतियोंसे विवाह करते हैं; किन्तु अपनी मुसलमान बहनोंद्वारा हिन्दू युवकसे विवाह करनेपर, उसे मारनेपर उद्यत हो जाते हैं । उनके लिए दूसरे धर्मके लिए कोई स्थान नहीं है और न ही संविधानके प्रति सम्मान है । ऐसी निकृष्ट विचारधाराको हिन्दूराष्ट्रमें अवश्य परिवर्तित किया जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution