०२ दिसंबर, २०२०
उत्तर पूर्वी देहलीके शाहदरामें मानसरोवर उद्यानके निकट बिलाल नामक युवकने कथित प्रेमके कारण एक लडकीके घरमें घुसकर उसकी मां तथा उसपर गोलीसे आक्रमण कर दिया । अपनी पुत्रीके रक्षाके लिए आगे आई शमा परवीनकी (५६) उसी समय मृत्यु हो गई, पुत्री मेहर इस आक्रमणमें चोटिल है । मेहरका उपचार चिकित्सालयमें चल रहा है; परन्तु उसकी दशा अत्यन्त गम्भीर है ।
जानकारीके अनुसार, प्रकरण सोमवार, १ दिसम्बर सन्ध्या ७:३० बजेका है । शमा अपने पतिसे पृथक होनेके पश्चात अपनी तीन पुत्रियोंके साथ मानसरोवर उद्यानके ‘जी ब्लॉक’में भाडेके घरमें चौथे तलपर रहती थी । सोमवारको बिलालने यह तब किया, जब मेहरके घर एक व्यक्ति ‘इन्टरनेट कनेक्शन’ लगाने आया । इसी मध्य बिलालने अपने साथीके साथ अवसर देखकर घरमें घुस गया और सर्वप्रथम मेहरपर आक्रमण किया, ततपश्चात मां शमा परवीनको गोली मार दी !
मां-पुत्रीपर गोलियां चलानेसे पूर्व वह मेहरके लिए अपना रिश्ता लेकर उनके घर पहुंचा था; परन्तु जब इस रिश्तेके लिए मना किया गया, तो उसने उनपर गोलियां बरसाईं । उसके पश्चात अपने साथीके साथ लापता हो गया । पुलिस अब इस प्रकरणको प्रविष्ट करके आरोपी बिलालको खोज रही है ।
जिहादी आतङ्क करते ही करते हैं, अन्योंको मारना इनके लिए गाजर-मूलीके समान है । ऐसे विक्षिप्त लोग समाजमे़े रहने योग्य नहीं हैं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply