महिलाओंने ‘टीएमसी’के मतदान केन्द्र प्रभारी बाबर खानको पीट दिया
०७ अप्रैल, २०२१
कुछ दिन पहले ममता बनर्जीने लोगों सेसुरक्षाबलोंपर आक्रमण करनेके लिए कहा था और उनमें ये महिलाएं भी सम्मिलित थीं; परन्तु सुरक्षाबलोंद्वारा रोकनेके उपरान्त भी महिलाएं ‘टीएमसी’के ‘बूथ एजेंट’ बाबर खानको मारती रहीं । किसी प्रकार वह उनसे बचकर ‘पुलिस वैन’में जाकर बैठा ।
पश्चिम बंगालमें चल रहे तीसरे चरणके मतदानके मध्य दक्षिणी २४ परगनाके आरमबागमें महिलाओंके एक समूहने तृणमूल कांग्रेसके मतदान केन्द्र प्रभारीपर आज ६ अप्रैलको आक्रमण किया था, जिसका कारण ज्ञात नहीं है ।
इस घटनाके कुछ दिन पहले ही बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने महिलाओंको सुरक्षाबलोंपर रसोईके बर्तनोंसे आक्रमण करनेकी बात कही थी । पूरी घटना मतदान केन्द्र २३०, सुभयपुर प्राथमिक विद्यालयकी है ।
अपने किए हुए गड्ढेमें गिरनेका यह एक उदाहरण है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply