योग और साधनाका महत्त्व


योग और साधनाका कितना महत्त्व है, यह थाईलैण्डके गुहामें (गुफामें) लगभग एक माह तक फंसे हुए बच्चों और उनके प्रशिक्षकने पुनः सिद्ध कर दिया । मनल करारा, जो उन बच्चोंके प्रशिक्षक थे, वे योग और ध्यानकी साधनासे अभ्यस्त थे । आपात स्थित देखकर उन्होंने बच्चोंको योग और ध्यानकी साधना सिखाई, उनका मनोबल बनाकर रखा और इसकारण वे सब जीवित बच पाए । आनेवाले आपातकालमें ऐसी स्थिति, युद्धजन्य परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओंके कारण निर्माण होनेकी सम्भावना है; अतः जैसे आग लगनेपर कुंआ नहीं खोदा जाता है उसीप्रकार आनेवाले आपात स्थितिकी पूर्वसिद्धता अभीसे करें ! वैकल्पिक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियोंको सीख कर रखें और योग एवं साधनाका नित्य अभ्यास करें !



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution