जन्माष्टमीके कार्यक्रममें मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने स्मरण कराई पूर्व शासनकर्ताओंके हिन्दू पर्वोंके प्रति व्यवहार की
३० अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमीके शुभ अवसरपर ३० अगस्त, २०२१ को श्रीकृष्ण जन्मोत्सवमें भाग लेने मथुरा पहुंचे । कृष्णोत्सवका शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कृष्ण भक्तोंको सम्बोधित किया ।
उन्होंने स्मरण कराया कि कैसे पूर्वके शासनकर्ता हिन्दू पर्वोंपर बधाई देने व पूजा करनेमें भी साम्प्रदायिकताका भय होता था, विद्युत-जल, सुरक्षा भी नहीं दिया जाता था, पर्वोंके लिए समयपर प्रतिबन्ध था; किन्तु अब कान्हाका जन्मोत्सव धूमधामसे अर्धरात्रिमें ही होता है । कार्यक्रममें सम्मिलित होनेके मध्य मुख्यमन्त्रीने ब्रजके विकासका संकल्प दोहराया, उन्होंने कहा कि तीर्थ विकास परिषद सन्तोंके सानिध्यमें है ।
निस्सन्देह योगीजीके आनेसे परिस्थितियां कुछ सीमातक सुधरी अवश्य हैं; परन्तु अभी बहुत सुधार शेष है और वह भी ऐसा सुधार जिसे चिरकालतक कोई परिवर्तित न कर पाए; अतः हिन्दुओ, हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका सङ्कल्प लें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply