‘तालिबान’का समर्थन करनेवालोंकी वास्तविकता सार्वजनिक की जानी चाहिए’, विधानसभामें क्रोधित हुए मुख्यमन्त्री योगी
१९ अगस्त, २०२१
उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने विधानसभामें सम्बोधन देते हुए भारतमें ‘तालिबान’का समर्थन कर रहे लोगोंपर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की । महिलाओं एवं बच्चोंके साथ ‘तालिबान’की क्रूरताका वर्णन करते हुए उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्रीने कहा कि ऐसे सङ्गठनका समर्थन करनेवालोंकी वास्तविकताको समाजके सम्मुख सार्वजनिक किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि जो भी लोग निर्लज्जतासे महिलाओं एवं बच्चोंके साथ क्रूरता करनेवाले ‘तालिबान’का समर्थन कर रहे हैं, उनके अभिज्ञानको सार्वजनिक किया जाना चाहिए ।
उन्होंने बडी घोषणा की कि भू-माफियाओंने जहां अवैध अतिक्रमणसे ‘हवेली’ बनाई थी, वहां अब निर्धनोंके लिए आवास बनेंगे । मुख्यमन्त्रीने कहा, “हमने किसीकी जाति, क्षेत्र, मत और सम्प्रदाय (मजहब) नहीं देखा; अपितु निर्धनोंके हितमें कार्य किए । मार्च २०१७ से अक्टूबर २०१९ तक २.६१ कोटि (करोड) शौचालय बनवाए गए । प्रधानमन्त्री आवास योजनाके अन्तर्गत वर्तमान उत्तप्रदेश शासनद्वारा अब तक ४० ‘लाख’ आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं ।
उत्तर प्रदेशमें विशेष रूपसे जिहादियोंकी सङ्ख्या बहुत अधिक है । ऐसेमें योगीजीका उत्तरदायित्व बहुत अधिक बढ जाता है । योगीजीने इस विषयमें कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करनी चाहिए, जिससे कोई देशद्रोही अपना सिर न उठाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply