जुलाई २८, २०१८
पुणे स्थित एक मुस्लिम अनाथालयके बच्चोंके साथ यौन शोषणका प्रकरण सामने आया है । आरोप बच्चोंके देखरेख करने वाले मौलवीपर लगा है । दो बच्चोंके प्रकटीकरणपर पुलिसने शुक्रवारको इस अनाथालयसे ३६ बच्चोंको मुक्त कराया । साथ ही मौलवीको बन्दी बनाकर उसके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट कर लिया । २१ वर्षका मौलवी बिहारका रहने वाला है ।
पुलिसने बताया, इस अनाथालयमें रहने वाले अधिकतर बच्चे बिहार से हैं । उनमेंसे १० वर्षके दो बच्चे कुछ दिवस पूर्व परेशान होकर अनाथाश्रमसे भाग गए थे । उनकी भेंट एक एनजीओके कार्यकर्ताओंसे हुई । इन कार्यकर्ताओंने इनसे काफी पूछताछ की । आरम्भमें बच्चोंने कुछ नहीं बताया । कुछ दिवस पश्चात अनाथालयके बारेमें जानकारी दी । इसके पश्चात बच्चोंको बाल कल्याण समितिके समक्ष प्रस्तुत किया गया । समितिके सदस्योंने पूछताछ की तो यौन शोषणकी जानकारी मिली ! बच्चोंके लिए कार्य करने वाली डॉ. यामिनी अदबेने बताया, “सभी बच्चोंको अनाथाश्रमसे निकालकर दूसरे स्थानपर भेज दिया गया है । शीघ्र ही उनके वक्तव्य बाल कल्याण समितिके कार्यालयमें प्रविष्ट कराए जाएंगे । इससे ज्ञात होगा कि अन्य बच्चोंका यौन शोषण तो नहीं किया गया ।”
स्रोत : दैनिक भास्कर
Leave a Reply