जोमेटो’के भोजन ‘डिलीवरी बॉय’ने युवती क्रेतापर किया आक्रमण, घूसा मारकर तोड दी नाक


११ मार्च, २०२१
       बेंगलुरुके ‘ऑनलाइन’ भोजन लानेवाले ‘डिलीवरी बॉय’ने युवतीपर आक्रमणकर उसे चोटिल कर दिया, जिससे उसकी नाक टूट गई  । हितेशा चंद्राणीने ‘जोमेटो’से भोजन मंगवाया था । एक घण्टेसे अधिक समयतक नहीं आनेपर, हितेशाने ‘जोमेटो’ संस्थानके ‘कस्टमर केयर’को दूरभाषकर, उसे निरस्त करनेके लिए कहा और ‘डिलीवरी बॉय’द्वारा उसे लेकर आनेसे मना किया । सामान लानेवालेके आनेपर उसने लेनेसे मना किया तो ‘डिलीवरी बॉय’ने क्रोधमें आकर हितेशाको अपशब्द कहे और उसपर आक्रमण कर दिया । युवतीद्वारा द्वार बन्द करनेपर, इसने बलपूर्वक द्वार खोलकर चोटकी ओर भाग गया, तदुपरान्त युवतीको चिकित्सालय ले जाया गया, जहांपर उसे औषधियां दी गईं । अस्थि टूट जानेसे उसकी शल्य क्रिया की जाएगी । थानेमें प्रकरण प्रविष्ट करानेके पश्चात प्राथमिकी प्रविष्ट कराई गई । ‘ट्वीट’के उत्तरमें हुए ‘जोमेटो’ने खेद जताते हुए सहायताके लिए सम्पर्क करनेका विश्वास दिलाया ।
    इससे पूर्व भी कई प्रकरणोंमें ‘जोमैटो’के उत्तरदायित्वहीन सेवाओंके ब्यौरे उजागर हो चुके हैं । इस संस्थानकेद्वारा बलपूर्वक हलाल मांस परोसे जाने अथवा पुनः नहीं लेनेपर क्रेताओंने रोष जताया है । इस प्रकारके लिए दुस्साहसीको शीघ्र दण्डित किया जाना चाहिए और ऐसे संस्थानोंपर प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution