जून १३, २०१९
मेरठमें एक युवतीका पहले धर्म परिवर्तन कराया और अब विवाहकी तैयारी थी । एक वाहनमें दूसरे समुदायके दो युवक और एक युवती होनेकी सूचनापर रेलवे रोड पुलिसने तीनोंको बन्दी बना लिया । युवती युवकके साथ जानेपर अडी रही । पुलिस गुरुग्रामसे (हरियाणा) उसके परिजनोंके आनेकी प्रतीक्षा कर रही है ।
पुलिसके अनुसार बुधवार, १२ जूनको दोपहर दूसरे समुदायके दो युवक कारसे एक युवतीके साथ शारदा रोड स्थित एक फोटोस्टेटकी दुकानपर पहुंचे थे । लिखितपत्रोंकी प्रति (फोटोकॉपी) करानेके समय देखा गया कि आधार कार्डपर दी गई जन्मतिथिके अनुसार लडकी अव्यस्क थी और दूसरे समुदायके युवकसे उसका कोई सम्बन्ध नहीं था । शंका होनेपर इसकी सूचना संकल्प संस्थाके अध्यक्ष अतुल शर्माको दी गई । अतुल शर्माकी सूचनापर पुलिसने रेलवे रोड क्षेत्रमें वाहन पकड लिया । दोनों युवकों और युवतीको पूछताछके लिए थाने ले आए ।
थानेमें पूछताछके समय दूसरे समुदायके युवकने अपने आपको सिवालखास जानीका निवासी बताया, जो अभी गुरुग्राममें रह रहा है । युवती मूल निवासी समकी है, जिसका परिवार वर्तमानमें गुरुग्राममें रह रहा है । युवतीने बताया कि वह उस युवकसे प्रेम करती है । गत वर्ष अक्तूबरमें वह युवकके साथ घर छोडकर चली गई थी । उसके परिजनोंकी परिवादपर पुलिसने दोनोंको ढूंढा । उसे उसके परिजनोंको सोंप दिया गया, जबकि युवकको कारावास भेज दिया था । युवकके बाहर आते ही दोनोंने विवाह करनेकी योजना बना ली ।
पुलिस बन्धनमें युवकने बताया कि युवतीके परिजन मारपीट करते थे; इसलिए वह उसे लेकर घरसे निकल गया;। उसने विवाहके लिए युवतीके धर्म परिवर्तनकी बात कही, जिसपर वह मान गई । परिजन अब उससे अपना कोई सम्बन्ध होनेसे भी मना करते हैं । ऐसेमें वह उसे नहीं छोड सकता ।
संकल्प संस्थाके अध्यक्ष अतुल शर्माने कहा कि आरोपी युवक पहले कारावास जा चुका है । हमारा प्रयास केवल यही है कि युवतीको छला न जा सके । परिजन ही चित्र साफ करेंगें ।
“हिन्दू युवतियोंको यह समझ क्यों नहीं आता है कि प्रेम ही है तो जिहादी धर्मपरिवर्तन क्यों करवाएगा ? वह स्वयं क्यों नहीं हिन्दू बन जाता ! युवतियां आशिस जिहादको समझे और बचें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply