जून १३, २०१९
अजय एक धर्मनिरपेक्ष हिन्दू था, वह धनके लिए लीबियाकी ओर चला गया, जहां अभी इस्लामिक आतंकी दल आइएसआइएसका संकट था ।
लीबियामें अजयने एक पाकिस्तानीके नेतृत्वमें कार्य करना आरम्भ कर दिया । उसको किसी भी प्रकारके किसी भी हिन्दू समूहके किसी भी बडे नामके भाषण या संदेश हिला नहीं पाए और वो अपने नस-नसमें भरे भाईचारेको लेकर पाकिस्तानीको ही सब कुछ मानकर काम करने लगा ।
एकाएक ही अब उसी अजयके घरवाले उद्विग्न हो उठे हैं । उसने चीखकर रोते हुए बताया है कि वहां उसके साथ मानवों जैसा नहीं वरन पशुओं जैसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है । वो अपनी सहायताके लिए किसीसे विनती करने लगा । उसने एक वीडियो जारीकर विनती की कि उसको कैसे भी वहांसे निकाला जाए ।
अजय महराजगंज जनपद उत्तर प्रदेशके श्याम देवरवा क्षेत्रका रहनेवाला है। उसके घरवाले अब सक्रिय हो उठे हैं और अपने निकटवर्ती जिलाधिकारीके चक्कर लगाने लगे हैं । वो सभी अब नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथसे भी विनती कर रहे हैं कि उनके पुत्र या परिजनको सुरक्षित लीबियासे निकाला जाए । अजयके लीबियासे जारी वीडियोमें स्पष्ट दिख रहा है कि उसको बुरे ढंगसे मारा गया है और उसके साथ पशुता की गई है ।
“धर्मनिरपेक्ष अजयको अब इस्लामकी सत्यताका भान हुआ है, यदि पहले ही नेत्र और बुद्धि खोलर सत्य देखा होता तो इस प्रताडनासे बच जाते ! यह सभी हिन्दुओंके लिए सीखने योग्य तथ्य है कि धर्मनिरपेक्षता केवल एक भ्रामक परिभाषा है, जिसका सत्यसे कोई लेना देना नहीं है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply