उत्तर प्रदेशके मदरसा छात्रोंको भी प्राप्त होगी अब सेना व अन्य शासकीय सेवाओंमें चाकरी


२९ जुलाई, २०२१ 
        उत्तर प्रदेश मदरसा ‘बोर्ड’के छात्र अब सेना सहित देशकी अन्य विभिन्न शासकीय सेवाओंमें नियुक्ति पा सकेंगे तथा मदरसोंके छात्र अब विदेशमें भी उच्च शिक्षा संस्थानों हेतु आवेदन कर सकेंगे । समाचारके अनुसार, उत्तर प्रदेशके योगी आदित्यनाथ शासनने राज्यके लगभग १७ सहस्र मदरसेमें पढनेवाले छात्रोंको यह उपहार दिया है । इसके अन्तर्गत शासनके निर्देशोंपर उत्तर प्रदेश मदरसा ‘बोर्ड’ अब भारतीय विद्यालय शिक्षा ‘बोर्ड’ मण्डलमें (कोब्से) पंजीकरण कराने जा रहा है ।  पूर्वमें मदरसोंका ‘कोब्से’में पंजीकरण न होनेके कारण अभीतक मदरसोंके छात्र सेना व शासकीय चाकरी हेतु आवेदन नहीं कर सकते थे; परन्तु अब ‘कोब्से’से मान्यताके कारण उनके लिए यह करना सम्भव होगा । मदरसा ‘बोर्ड’ने शासनके इस निर्णयपर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा अपना विचार साझा करते हुए ‘बोर्ड’के सदस्य जिरगामुद्दीनने कहा कि पूर्वके शासन मदरसोंके हितमें कुछ भी कार्य नहीं करते थे, जिसके कारण लाखोंकी संख्यामें छात्र मदरसोंसे पढकर निकलनेके पश्चात अन्य उच्च संस्थाओं हेतु आवेदन करनेके योग्य नहीं होते थे । योगी शासनने अपने चार वर्षके कार्यकालमें मदरसोंके छात्रों हेतु प्रशंसनीय कार्य किए हैं ।
        मतोंको साधनेके लिए किए गए कार्य कभी-कभी स्वयंके लिए घातक भी सिद्ध हो सकते हैं । हमें यह भी स्मरण रखना चाहिए कि पूर्वके ऐसे अनेक प्रकरण यह सिद्ध कर चुके हैं कि जिहादियोंपर लेशमात्र भी विश्वास नहीं रखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution