‘कोरोना’के ‘बहाने’ राम मन्दिरकी निन्दा, ‘आप’की ‘आईटी’ विभाग वालीने करवाया अपने ही नेता केजरीवालका अपमान


१७ अप्रैल, २०२१
      ‘आप’की राष्ट्रीय सामाजिक जालस्थलकी सदस्या अङ्किता शाहने ‘ट्विटर’पर लिखा, “कहां है वो मूर्ख, जो राम मन्दिरका दान एकत्रित कर रहे थे ? यदि शासनसे मन्दिरके स्थानपर चिकित्सालय मांगे होते तो आज ये स्थिति नहीं होती ! ‘खूनी धार्मिक मूर्ख लोग’ ।” उन्होंने राम मन्दिरके लिए दान एकत्रित करने वालोंको अपशब्द कहे; किन्तु लोगोंने उनके ही नेताकी वास्तविकता उनके समक्ष रख दी ।
     लोगोंने पूछा कि यदि मुसलमानोंके लिए शासन कुछ करे तो उचित और हिन्दू स्वयं धन एकत्रित करके धर्मके लिए कुछ करें तो वो अनुचित कैसे ? ‘अद्वितीय’ नामक ‘हैण्डल’ने लिखा, “कहां है ये मूर्ख, जो करदाताके पारिश्रमिकसे मस्जिदोंके मौलानाओंको मासिक वेतन वितरण कर रहा था । यदि ये धन ‘वोट बैंक’ राजनीतिपर लुटानेके स्थानपर चिकित्सालयमें व्यय किया गया होता तो आज देहलीकी यह स्थिति नहीं होती ।”
लोगोंने एक ‘आरटीआई’से हुए निष्कर्षको लेकर आए । ज्ञातव्य है कि २०१५-१९ में देहली शासनने एक भी नूतन चिकित्सालय व ‘फ्लाइओवर’ नहीं बनवाया था ।
     मतके लिए अपने ही धर्मपर कटाक्ष करनेवाले नेताओंने भारतको भीतरसे शक्तिहीन कर दिया है; किन्तु  सचेत नागरिकोंके चलते समय समयपर उनको दर्पण दिखाया जाता रहा है । इनका पूर्ण रूपसे अन्त हिन्दू राष्ट्र आनेपर ही सम्भव हो पाएगा; अतः हिन्दू राष्ट्र हेतु अपनी क्षात्र वृत्तिको समय रहते जाग्रत करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution