कश्मीरमें लश्करके मुख्य ‘कमांडर’ सहित तीन आतङ्कियोंका सुरक्षाबलोंने किया अन्त


२० जून, २०२१
     जम्मू-कश्मीरके सोपोरमें सुरक्षाबलोंको बडी सफलता प्राप्त हुई है । २० जून रात्रिमें हुए एक सङ्घर्षमें सुरक्षाबलोंने ३ आतङ्कियोंको मार गिराया है । समाचारके अनुसार, सुरक्षाबलोंको गुप्त रूपसे सूचना प्राप्त हुई थी कि सोपोरके गुंड ब्राथ क्षेत्रमें आतङ्की किसी उच्च स्तरके षड्यन्त्र हेतु योजना बना रहे थे । सूचना मिलनेके पश्चात ‘सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस व राष्ट्रीय राइफल्सके संयुक्त दलने क्षेत्रकी घेराबन्दीकर ‘सर्च ऑपरेशन’ आरम्भ कर दिया । इसी मध्य क्षेत्रमें छुपे ‘लश्कर-ए-तैयबा’के आतङ्कियोंसे सङ्घर्ष आरम्भ हो गया । सुरक्षाबलोंने आतङ्कियोंको आत्मसमर्पण करने हेतु कहा; परन्तु आतङ्कियोंने सुरक्षाबलोंपर गोली चलाना आरम्भ कर दिया । वहीं सैनिकोंने ‘तैयबा’के ‘कमांडर’ मुदासिर पंडित सहित तीन आतङ्कियोंको मार दिया, जिसमें एक आतङ्की पाकिस्तानका भी था । मारे गए आतङ्की मुदासिर पंडितपर १० लाख रुपएका पुरस्कार था । वह १२ जूनको ‘सीआरपीएफ’ व कश्मीर पुलिसके संयुक्त दलपर हुए आक्रमणका मुख्य आरोपी था । इस आतङ्की प्रहारमें २ पुलिसकर्मियों सहित एक क्षेत्रीय नागरिककी मृत्यु हो गई थी ।
   भारतीय सैनिकोंका शौर्य चिरकालसे प्रशंसनीय है । वहीं जम्मू कश्मीरमें ‘धारा-३७०’ समाप्त होनेके पश्चात भी आतङ्की गतिविधियोंपर पूर्णतः रोक नहीं लग पाई है । इससे यह भी बोध होता है कि यदि इस समस्याका स्थाई समाधान चाहिए तो भारतद्वारा आतङ्की राष्ट्र पाकिस्तानको नष्ट करना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : डू पॉलिटिक्स


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution