कुलगाममें ‘भाजपा’के मन्त्रीकी आतङ्कियोंने की हत्या, गत १५ दिवसमें जम्मू कश्मीरमें ‘भाजपा’के ४ मन्त्रियोंकी हत्या


१७ अगस्त, २०२१
      जम्मू कश्मीरके कुलगाम जनपदके ब्राजलु क्षेत्रमें आतङ्कियोंने मंगलवार १७ अगस्तको भाजपाके मन्त्री जावेद अहमद डारकी गोली मारकर हत्या कर दी । जावेद अहमद डार होमशालिबुग विधानसभा क्षेत्रसे दलके प्रभारी थे । ‘भाजपा’ जम्मू-कश्मीरके प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुरने निन्दा करते हुए कहा कि कुलगाममें जावेद अहमद डारकी हत्या आतङ्कियोंकी ‘हताशा’को दर्शाती है । केन्द्र शासित प्रदेशमें विगत ३ माहमें इस्लामी आतङ्कियोंने ‘भाजपा’के ७ मन्त्रियों व कार्यकर्ताओंकी हत्याएं की हैं । मात्र अगस्त माहमें १५ दिवसके भीतर आतङ्कियोंने भाजपाके ४ मन्त्रियोंकी हत्याएं की हैं ।
        मात्र ‘सबका साथ सबका विकास’के मापदण्डोंसे जिहादियोंको तृप्त नहीं किया जा सकता, इसीलिए तो ‘भाजपा’के मन्त्री आए दिवस व्यर्थ ही राष्ट्रद्रोही और आतङ्कियोंके द्वारा मारे जा रहे हैं । पाकिस्तानपर शासनद्वारा नित्य कठोर कार्यवाही, अरब राष्ट्रोंपर न्यूनतम निर्भरता और विशेषतः भारतवर्षमें हिन्दू राष्ट्रके लिए सभीकी कृतिशीलता अवश्यम्भावी है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution