असमके नौगांवकी घटना, ६ वर्षीय बच्चीने ‘पोर्न’ देखनेसे मना किया तो कर दी हत्या, ८ से ११ वर्ष आयु के है ‘पोर्न एडिक्ट’ हत्यारे


२१ अक्टूबर, २०२१
      असमके नौगांवके कलियाबोरमें ६ वर्षीय बच्चीकी हत्या कर दी गई । हत्या करनेके आरोपित भी तीन बच्चे हैं, जिनकी आयु ८ से ११ वर्षके मध्य है । तीनों ‘पोर्न एडिक्ट’ बताए जा रहे हैं । माना जा रहा है कि इन्होंने ‘पोर्न’ देखनेसे मना करनेपर बच्चीकी हत्या की ।
      ‘मीडिया’ प्रतिवेदनसे (रिपोर्ट्ससे) मिली जानकारीके अनुसार, तीनों आरोपित बच्चीके घरके निकट ही रहते थे । ये सभी प्राय: भ्रमणभाषपर (मोबाइलपर) अश्लील ‘क्लिप’ देखा करते थे । घटनाके दिन इन सभीने बच्चीको प्रलोभन देकर, खदानपर बुलाया था, उसके पश्चात इन सभीने बच्चीको अश्लील ‘क्लिप’ भ्रमणभाषमें दिखानेका हठ किया । जब बच्ची नहीं मानी तो उन्होंने पत्थरोंसे उसकी हत्या कर दी । हत्या करनेके पश्चात, इन सभीने शव वहीं एक शौचालयमें छुपा दिया ।
      नौगांव जनपदके ‘पुलिस’ अधीक्षक आनंद मिश्रने भी घटनापर अपने विचार व्यक्त किए हैं । ‘ट्वीट’ कर उन्होंने लिखा है, “परिवार और सामाजिक हस्तक्षेपके साथ, संस्थागत मार्गदर्शन ४ युवा जीवनको बचा सकता था । यह हम मेंसे किसीके भी साथ, कहीं भी हो सकता है । यदि हमारी आनेवाली पीढियां सामाजिक-नैतिक मूल्योंपर असफल होती हैं, तो इसका उत्तरदायित्व हमारा ही होगा ।”
     ‘पुलिस’के अनुसार, इस प्रकरणको २४ घण्टेमें सुलझा लिया गया है । हत्यामें ३ अवयस्क और एक वयस्कको बन्दी बनाया गया है । बन्दी वयस्क उस ११ वर्षीय आरोपितका पिता है, जिसके भ्रमणभाषपर बच्चे ‘पोर्न’ देख रहे थे ।
       आजके आधुनिक और धर्म विमुख समाजकी इस प्रकार दुर्गति हो रही है कि विचार तो हम सूर्यपर जानेका कर रहे है; परन्तु पडोसमें क्या हो रहा है, हमारे बच्चे क्या कर रहे है ? उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं । यदि ऐसा ही चलता रहा, तो हम नूतन भारतको दुर्व्यसनोंमें फंसी पीढीको सौंप कर जाएंगे क्या ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution