बिहारके गयामें पिण्ड देनेवाले श्रद्धालुओंसे नगर निगम अर्जित कर रहा शुल्क
०२ जनवरी, २०२१
बिहारका गया जनपद हिन्दू धर्मका पवित्र तीर्थ है । यहांं मृत्युके पश्चात लोगोंका पिण्डदान किया जाता है; किन्तु यहांंके दो प्रमुख पिण्ड वेदियों सीता कुण्ड और अक्षय वटमें आगन्तुकोंके प्रवेशपर ‘टिकट’के माध्यमसे ‘वसूली’ की जा रही है, जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है । पण्डा समाजने नगर निगमको वे पिण्ड वेदियोंको धनार्जनका स्रोत नहीं बनानेकी चेतावनी देते हुए तत्काल प्रभावसे अपने निर्णयको लौटा लेनेकी मांंग की है । निगमकी अनुचित ‘वसूली’से पिण्डदान करने आनेवाले लोगोंमें असन्तोष है । पिण्डदानके लिए आनेवाले लोगोंसे १० रुपएका लेनेके आदेश हैं ।
हिन्दुओंंके आस्थास्थलोंके अनुरक्षणके (रखरखावके) नामपर गया नगर निगमकी मनमानी ‘वसूली’ अनुचित है । हिन्दू समाज अपने आस्थास्थलोंको धर्म शिक्षण व प्रशिक्षण केन्द्र बनाने, समाजको योग्य साधना सीखनेका स्थल बनाने व उत्तम रूपसे अनुरक्षणका दायित्व उठाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply