भारतको ‘सनातन धर्म’के सिद्धान्तोंको पुनर्जीवित करना चाहिए ! – केरल, राज्यपाल, आरिफ खान


१० मई, २०२२
        केरल राज्यके राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खानने कहा, “भारतमें उचित शिक्षाका प्रसारकर भारतकी प्राचीन संस्कृति और सनातन धर्मके सिद्धान्तोंको पुनर्जीवित करना आवश्यक है । इस दिशामें जानेका अर्थ पीछे जाना नहीं है; अपितु सनातन सिद्धान्तोंको पुनर्स्थापित करना है । यह बात शिक्षाके बिना सम्भव नहीं है ।’’ वे उत्तरप्रदेशके शाहजहांपुर जनपदमें एक निजी पाठशालाके उद्घाटनके समय बोल रहे थे ।
      खानने आगे कहा –
१. स्वामी विवेकानंदजीने कहा था, “मानव जीवनका उद्देश्य ज्ञानप्राप्ति करना है और विनम्रता ज्ञानका परिणाम है । जिस व्यक्तिमें नम्रता होती है, उसे कोई भी नीचा नहीं दिखा सकता ।”
२. “भारत विविध समुदायोंका समूह है । यहां सर्व धर्माेंका आदर किया जाता है । हमारा देश सदा सत्य और अहिंसाका वाहक रहा है । यह बात सभीको ध्यानमें रखनी चाहिए ।”
३. “भारत एक ऐसा देश है, जहां इस्लाम, यहूदी (ज्यु) और ईसाइयोंके साथ किसी भी प्रकारका भेदभाव नहीं किया जाता । मदीनाके पश्चात भारतमें ही प्रथम ‘मस्जिद’का निर्माण किया गया था । वह भी एक हिन्दू राजाद्वारा निर्मित की गई थी ।”
        राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खानका वक्तव्य पूर्णतया सत्य है; अकाट्य सत्य तो यह है कि भारतवर्ष सहित विश्वमें सनातन धर्मके सिद्धान्तों और गूढ आयामोंके प्रति पुनर्जाग्रति व्यापक रूप ले चुकी है; यह शुभ संकेत है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
साभार : https://sanatanprabhat.org


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution