अक्तूबर १४, २०१८
गुरुग्राममें एक न्यायाधीशके गनरने उनके कुटुम्बपर भयानक आक्रमण कर दिया । न्यायाधीश तथा उनके कुटुम्बपर हुए इस आक्रमणमें अब गिरिजाघरका नाम सामने आ रहा है । जानकारी मिल रही है कि न्यायाधीश तथा उनके परिवारपर प्रहार करने वाला गनर धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन चुका था तथा न्यायाधीशके परिवारको भी धर्मान्तरित करनेका प्रयास कर रहा था; लेकिन जब न्यायाधीशका परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ था तो उसने गोली चलाकर प्रहार कर दिया तथा न्यायाधीशकी पत्नी व उनके पुत्रकी ह्त्या कर दी ।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरुग्रामकी पत्नी या पुत्रको गोली मारनेके प्रकरणमें पुलिसको अब आरोपी सिपाहीके ईसाई गुरु और गुरु मांकी खोज है । गोली चलाने वाले सिपाही महिपालके गुरु इंद्रराज सिंह व गुरु मांकी खोज ‘अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ’ कर रही है । पुलिसको जानकारी मिली है कि दक्षिण हरियाणा ही नहीं उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व दिल्लीमें धर्म परिवर्तनके लिए एक बडा समूह कार्य कर रहा है । ‘अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ’के सूत्रोंकी मानें तो ११ अगस्त २०१५ को महेंद्रगढके नारनौल उपमण्डलके गांव भूवारकामें पुलिसने ग्रामीणोंकी परिवादपर छापा मारा था । पुलिसको सूचना मिली थी की गांवमें चिकित्साका लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है ! ग्रामीणोंके हंगामेपर पुलिसने इस प्रकरणमें मुख्य आरोपी इन्द्रराज सिंहके विरुद्घ अभियोग प्रविष्ट किया और उसे न्यायालयमें प्रस्तुत किया था । अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) सूत्रोंके अनुसार इंद्रराज सिंहकेद्वारा ही महिपाल इस चक्रव्यूहमें फंसा ।
२१ अगस्त २०१८ को पुलिसने विश्रामालयमें (होटलमें) छापा मारकर ‘सीआरपीएफ’के जवान सहित जिन ८ लोगोंको बन्दी बनाया था, उनकी पैरवी भी महिपालने गुरूग्रामसे आकर की थी । ११ अगस्त २०१५ की घटनाके समय जब अपने गुरुको बचानेके लिए महिपाल खुलकर सामने आ गया था, तो उसकी मां सरिताने उसका विरोध किया था । महिपालके न मानने पर, उसकी मां अपने सगे भाईके गांव कोसलीमें रहनेके लिए चली गईं थीं । वहीं, ग्रामीणोंके विरोधके पश्चात महिपाल अपनी पत्नी मीनू व दो लडकियोंके साथ गुरुग्राम पुलिस लाइनमें रहने चला गया । इसके पश्चात भी महिपालने अपना सम्पर्क जारी रखा । अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) सूत्रोंके अनुसार महिपाल सिंहने न केवल सामाजिक प्रसार माध्यमपर (सोशल मीडियापर) अपने आपको अपडेट किया, बल्कि वह निरन्तर महेंद्रगढमें आकर यहांके युवाओंको गुमराह करता रहता था । अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) सूत्रोंकी मानें तो महिपाल अभी तक २ दर्जनसे अधिक युवाओंका धर्म परिवर्तन करा चुका है !
ज्ञात हो कि महिपाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरुग्रामकी पत्नी रेणु व उनके पुत्र ध्रुवपर भी गत काफी समयसे धर्म परिवर्तनका दबाव बना रहा था । दोनोंने उसकी बात नहीं मानी, तो आरोपीने उनके साथ अभद्र व्यवहार और उनपर क्रोध करना आरम्भ कर दिया था । इसी कारण आरोपीने रेणु और उनके पुत्र ध्रुवको शनिवारको गुरुग्रामके सेक्टर ५९ स्थित आर्केडिया मार्केटमें गोली मार दी !
अपराध अन्वेषण विभागके (सीआईडी) सूत्रोंकी मानें तो महिपालने ३ वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन कर लिया था !
“क्या अब ही हिन्दू धर्मनिरपेक्षताके भूतपर ही टिके रहेंगें ! स्मरण रहे ! यदि धर्मान्धोंका विरोध आरम्भ नहीं किया और धर्म परिवर्तनपर खुलकर नहीं बोले तो धर्मान्धोंद्वारा ऐसे कितने ही महिपाल तैयार होंगें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : सुदर्शन न्यूज
Leave a Reply