फरवरी १७, २०१९
‘मक्कल नीधि माईम’ प्रमुख कमल हासनने कश्मीरके पुलवामामें ‘सीआरपीएफ’के दलपर हुए आक्रमणके लिए भारत और पाकिस्तान दोनोंके नेताओंको उत्तरदायी बताया है । चेन्नईमें एक कार्यक्रमके मध्य कमल हासनने पूछा कि सैनिक क्यों मरते हैं ? अन्ततः क्यों हमारे घरका सुरक्षाकर्मी मरता है ? उन्होंने कहा कि यदि दोनों ओरके (भारत और पाकिस्तान) नेता उचित ढंगसे व्यवहार करेंगे, तो किसीको मरनेकी आवश्यकता नहीं पडेगी और सीमा भी नियन्त्रणमें रहेगी ।
हासनने केंद्र शासनपर लक्ष्य साधते हुए कहा कि भारत शासन कश्मीरमें जनमत-संग्रह क्यों नहीं करा रही है ? उन्हें (भारत शासन) अन्ततः किस बातका भय है ।
“राष्ट्रद्रोही आज कश्मीरका जनमत संग्रह चाहते हैं । कल वे बंगाल, केरल, असम आदिका भी चाहेंगें ! स्वतन्त्रताके समय पाकिस्तान, बांग्लादेश बनें, तदोपरान्त अब राष्ट्रद्रोही कश्मीरकी बलि चाहते हैं और विचीत्र है कि ये वक्तव्य कोई आतंकी नहीं भारतमें ही बैठे ‘घरके भेदी’ करते हैं और सभी इसपर मौन हैं ! सभी राष्ट्रनिष्ठ ऐसे राष्ट्रद्रोहियोंका मुखर होकर विरोध करें और भारत शासन ऐसे लोगोंको राष्ट्रसे बाहर करें, ऐसी सभी हिन्दुवादियोंकी मांग है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply