मई १२, २०१९
रविवार, १२ मईको लोकसभा मतदानके छठे चरणमें सात राज्योंकी ५९ सीटोंपर देशभरसे हिंसाके समाचार सामने आ रहे हैं । पश्चिम बंगालमें छठे चरणमें भी उपद्रव हुआ है । घाटल लोकसभा क्षेत्रसे भारतीय जनता पार्टीकी प्रत्याशी भारती घोषके दलपर आक्रमणकर तोडफोड की गई है !
घाटल संसदीय क्षेत्रसे बीजेपी प्रत्याशी भारती घोष रविवार प्रातः मतदान केन्द्रपर धक्का-मुक्कीके पश्चात रोने लगी । घोषने आरोप लगाया कि जिस समय वे अपने संसदीय क्षेत्र जा रही थी, उस समय तृणमूल कांग्रेसकी महिला समर्थकोंने उन्हें धक्का दे दिया ।
बीजेपीने इसके पीछे तृणमूल कांग्रेसके कार्यकर्ताओंपर आरोप लगाया है । उधर, छठे चरणका मतदान आरम्भ होनेसे ठीक पहले भिन्न-२ घटनोंमें तीन बीजेपी कार्यकर्ताओंपर आक्रमण हुए हैं ।
पूर्वी मिदनापुरमें बीजेपी कार्यकर्ता अनंत गुचैत और रणजीत मैतीको भागबानपुर क्षेत्रमें गत रात्रि गोली मारी गई । चोटिल अवस्थामें उन्हें चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया, जहांपर उनकी चिकित्सा चल रही है ।
जबकि, झाडग्रामके गोपीबल्ल्बपुर क्षेत्रमें भाजपा कार्यकर्ता रमन सिंहका शव मिला है । गत तीन चरणमें पश्चिम बंगालमें भारी हिंसा देखनेको मिली है । जहांपर इस हिंसाका मुख्य कारण बीजेपी और तृणमूल कांग्रेसके मध्य आपसी टकराव है ।
बीजेपी जहां पश्चिम बंगालमें अपने लिए अवसर देख रही है तो वहीं दूसरी ओर ममता बैनर्जी अपना किला बचाए रखना चाहती हैं ।
“इन कृत्योंके पश्चात एक बात स्पष्ट है कि तृणमूल अब राजनीतिक दल न होकर उपद्रवियोंका एक गुट बन चुका है । जब ये एक राज्यमें इतनी हत्याएं और हानि कर रहे हैं तो राष्ट्रीय स्तरपर होंगें तो क्या करेंगें, इसका अनुमान लगाया जा सकता है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply