मवेशियोंसे भरा ट्रक पलटा; १२ गायों सहित ८ बछडोंकी मृत्यु; पुलिस देखती रही, तस्कर भागे !!


दिसम्बर १६, २०१८

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रमें गोपालपुरा गांवके पास शनिवार, १५ दिसम्बरको प्रातः ४ बजे मवेशियोंसे भरा ट्राॅला अनियन्त्रित होकर पलटनेसे उसमें लदे २० मवेशियोंकी मृत्यु हो गई ! घटनाके समय ट्रकके पीछे पुलिसकी गाडी थी । पुलिसके सामने ही घटना हुई । इसके पश्चात भी अवैध रूपसे गायोंकी तस्करी करने वाले आरोपी भाग गए । इसमें राजनगर टीआई और कोतवाली टीआईके वक्तव्य भिन्न-भिन्न हैं । यद्यपि, दोनों ही टीआई घटनाके समय पुलिस उपस्थित होनेकी बात स्वीकार कर रहे हैं ।

यह वाहन गायोंको लादकर उत्तर प्रदेशकी ओर ले जा रहा था । सूचना मिलनेपर राजनगर थाना पुलिसने इस वाहनको पकडनेके लिए निकली । पुलिस वाहनको पीछे आता देख ट्राॅला चालकने वाहनको तीव्र गतिसे भगाया । वाहनको पुलिससे बचानेके प्रयासमें ट्रॉला गोपालपुरा गांवके पास बने सत्य साईं सत्संग आश्रमके निकटके मोडपर अनियन्त्रित होकर पटल गया । वाहन पलटनेसे उसमें सवार १२ गायों और ८ बछडों सहित २० मवेशियोंकी मृत्यु हो गई ।

घटनाकी सूचना मिलते ही सीएसपी आरआर साहू, कोतवाली टीआई संधीर सिंह चौधरी, सिविल लाइन टीआई विनायक शुक्ला वहां पहुंचे । यहां पहुंचे पुलिस बलने इन मृत जानवरोंको नगर पालिकाके वाहनसे उठवाया और सरानी गांवके पास दबा दिया । सभी आरोपियोंके भाग जानेके पश्चात राजनगर पुलिस थाने पहुंची और अज्ञात आरोपियोंपर प्रकरण प्रविष्ट किया ।

जनपदकी सीमासे लगे उत्तरप्रदेशके महोबा, बांदा और कानपुरमें मवेशियोंको क्रय करनेके लिए मण्डियां लगती हैं । इन्हीं मण्डियोंके लिए मध्यप्रदेशसे जानवरोंकी तस्करी करके ले जाया जाता है । जनपदमें सागर कानपुर राष्ट्रीय राजमार्गपर कैमाहामें आरटीओ, वाणिज्यकर, वन विभाग और पुलिसके चेक पोस्ट हैं । इनसे बचनेके लिए ही तस्कर राजमार्गके स्थानपर राजनगरसे लवकुशनगर होकर सीधी महोबा जानेका प्रयास करते हैं ।


गत दो माह पूर्व ही कई बार मवेशियोंसे भरे ट्रकोंको पकडा गया है । १२ अक्टूबर २०११ को १९ भैंसोंसे भरा ट्रक और ३ अरोपी ओरछा रोड थाना पुलिसने पकडा था । इसी प्रकार १४ अक्टूबरको २१ भैसोंसे भार ट्रक बडामलहरा पुलिसने पकडा, वाहनका कर्मी भाग गया था ।

 

“गौहत्या रोकने हेतु प्रशासन व पुलिसके सभी दावे सदैव ही निराधार सिद्ध हुए प्रतीत होते हैं, इससे ज्ञात होता है कि धर्मरक्षाके प्रति हम कितने उदासीन हो चुके हैं ! वस्तुतः इस उदासीनताका कारण धर्माभिमानका अभाव है, जो हिन्दुओंको सिखायख ही नहीं जाता हैं ! अतः अब धर्मराज्यकी स्थापना कर ही धर्मरक्षण सम्भव है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution