अगस्त १४, २०१८
आतंकवादी संगठन ‘हिजबुल मुजाहिद्दीन’ने कश्मीरी छात्रों और उनके परिजनोंको चेतावनी दी है कि वे भारतका स्वतन्त्रता दिवस समारोह नहीं मनाएं ! एक खुली चेतावनीमें आतंकवादी संगठनने कहा कि बच्चोंके अभिभावकोंको अपने बच्चोंको भारतके स्वतन्त्रता दिवस समारोहमें नहीं भेजना चाहिए ।
खुले पत्रमें हिजबुलने कहा कि हमें ज्ञात हुआ है कि कुछ लोग अपने निजी लाभके लिए अपने ही भाइयोंको दबानेके लिए कोई कमी नहीं छोड रहे हैं । उन्होंने भारतके पक्षमें अपना विश्वास विक्रय कर दिया है ! कुछ लोग भारतके पक्षमें कार्य कर रहे हैं । पत्रमें आगे कहा गया है कि यदि इन लोगोंने अपना रास्ता नहीं बदला तो उनकों गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे ! यह अन्तिम चेतावनी है, इसके पश्चात कोई चेतावनी नहीं होगी, कार्यवाही होगी !
पत्रमें आगे लिखा है कि हम सभी अभिभावकोंको यह सूचित करना चाहेंगे कि वे भारतके स्वतन्त्रता दिवस समारोहमें अपने बच्चोंको न भेजें ! किसी भी प्रकारसे ऐसी कार्यवाहीको सहश नहीं किया जाएगा ! विद्यालय और महाविद्यालयके प्रमुख हमारे भाई बहिनोंको इन समारोहमें सम्मिलित होनेके लिए बाध्य कर रहे हैं, उन्हें गम्भीर परिणामोंका सामना करना पडेगा ।
स्रोत : दैनिक जागरण
Leave a Reply