मई १५, २०१९
१४ मईको बंगालकी राजधानी कोलकातामें अमित शाहका रोड शो था । ७ किलोमीटर लम्बे रोड शोमें प्रचण्ड भीड आई थी, मोदी और जय श्री रामके उद्घोष कोलकाताकी सडकोंपर लग रहे थे; परन्तु एकाएक इसपर आक्रमण कर दिया गया । अमित शाह जिस ट्रकपर उपस्थित थे, उस ट्रकपर भी आक्रमण किया गया ।
आक्रमण ऐसा प्रखर था कि अमित शाहको रोड शो निरस्त करना पडा । बुधवार, १५ मईको अमित शाहने इसी प्रकरणपर सामूहिक प्रेस वार्ता की ।
अमित शाहने बताया कि तृणमूल कांग्रेसद्वारा मारनेका षडयन्त्र था ! यदि केन्द्रीय सुरक्षा बलकी सुरक्षा न होती तो मेरा वहांसे बचकर निकलना कठिन था !
आज तक भारतीय राजनीति में किसी नेता के रोड शो में दंगा नहीं हुआ, आगजनी नहीं हुई, क्या ये अमित शाह को जान से मारने की साज़िश का हिस्सा था ? भयावह वीडियो pic.twitter.com/bzaIgroDKz
— Vikas Bhadauria (@vikasbha) May 14, 2019
ये स्थिति है बंगालकी, जहांपर देशके सबसे बडे राजनीतिक दलके अध्यक्षको मारनेका प्रयास किया गया, बंगालमें सीरिया और इराक जैसी स्थिति बनती जा रही है !
“बंगालकी स्थिति अत्यन्त विकट हो चली है और निर्वाचन आयोगका मौन प्रश्न निर्माण कर रहा है । जहां आयोगको तृणमूलको मतदान प्रतिस्पर्धासे बाहर करना चाहिए, वहीं उनका मौन लोकतान्त्रिक संस्थाओंके कार्यपर ही प्रश्न चिह्न लगाता है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply