भगवान श्रीगणेशके साथ छायाचित्र साझा करने पर अर्शी खानको कट्टरपन्थियोंने किया अपमानित


१३ सितम्बर, २०२१
     दूरदर्शनपर प्रसारित होनेवाले कार्यक्रम ‘बिग बॉस’की पूर्व प्रतिभागी अर्शी खानने गणेश चतुर्थीके पर्वपर गणेश पूजनके मध्य अपना एक छायाचित्र साझा किया, जिसके पश्चात वह कट्टरपन्थियोंके लक्ष्यपर आ गई । उन्होंने अपने ‘इंस्टाग्राम’ खातेपर जो छायाचित्र साझा किया उसमें वह ‘बोल्ड’ वस्त्रोंमें दृष्टिगत हो रही थी । अर्शीनें ‘कैप्शन’में लिखा, “सभीको गणेश चतुर्थीकी शुभकामनाएं, असम ‘लुक’के लिए ‘डिजाइनर’ स्नेहाको धन्यवाद !” इसके पश्चात, नौशाद खान नामक व्यक्तिने ‘ट्विटर’पर लिखा, “इतनी भी नीचता अच्छी नहीं है ‘मैडम’ ! यह पाप है ।”  वहीं, अन्यने उसे ढोंग बताया । फरहान खान नामक व्यक्तिने लिखा, “अल्लाहकी लानत है तेरे ऊपर !” इन सब सन्देशोंको पढकर अर्शी भडक गई व उत्तर देने हेतु ‘इंस्टाग्राम’पर एक दृश्यपट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दिया ।
      जिस पन्थने घृणा व विषवमन ही सिखाया हो, उस पन्थके अनुयायी इसके अतिरिक्त और क्या कह सकते हैं ? ऐसे लोग केवल दण्डके पात्र होते हैं । वहीं, अर्शी खान जैसे लोग अवसरवादी होते हैं । जो प्रत्येक कृत्यमें अपना ही लाभ देखते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution