भारतके विरूद्ध दुष्प्रचार कर रही वैश्विक ‘मीडिया’को ऑस्ट्रेलियाके ‘क्रिकेटर’ मैथ्यू हेडेनने लताडा
१६ मई, २०२१
‘कोरोना वायरस’की दूसरी लहरसे ग्रसित भारतकी वैश्विक छविको विकृत करनेके लिए वैश्विक ‘मीडिया’ अत्यधिक रूपसे दुष्प्रचार कर रहा है । इस मध्य ऑस्ट्रेलियाके ‘क्रिकेटर’ मैथ्यू हेडेनने भारतका समर्थन किया है । उन्होंने कोरोनाके विरुद्ध युद्ध लड रहे भारतकी आलोचनाके लिए अन्तरराष्ट्रीय ‘मीडिया’की अच्छी खिंचाई की है और सत्यसे विश्वका परिचय कराया है । मैथ्यू हेडनने भारतके तमिलनाडुको अपना आध्यात्मिक घर कहा और वह एक दशकसे भारतमें आवागमन कर रहे हैं ।
सत्य देखनेके लिए जो दृष्टि चाहिए वह एक विदेशी खिलाडीके पास है; किन्तु यह भारतके वामपन्थी लोगोंके पास नहीं है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply