पालघरसे ५ और मथुरासे ९ बांग्लादेश नागरिक पकडे गए !


जनवरी २०, २०१९


महाराष्ट्र पुलिसके आतंक निरोधी दलने (एटीएसने) ५ बांग्लादेशी नागरिकोंको अवैध रूपसे भारतमें प्रवेश करनेके आरोपमें पालघर जनपदसे शनिवार, १९ जनवरीको बन्दी बनाया । पुलिसके एक अधिकारीने बताया कि वे लोग बिना वैध प्रमाणपत्रोंके देशमें प्रवेश कर गए थे और गत दो वर्षोंसे नलसोपरामें तुलीज थाना क्षेत्रमें रह रहे थे ।

उनका अभिज्ञान शमसुर शेख, मोसिया मुल्लाह, कोटिल खलीफा, जहांगीर आलम और मोफिश शेखके रूपमें किया गया है । अधिकारीने बताया कि सभी पांचों लोगोंके विरुद्ध पारपत्र विधान (पासपोर्ट कानून) और विदेशी नागरिक विधानके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया है और प्रकरणकी जांच की जा रही है।

वहीं उत्तर प्रदेशके मथुरा जनपदमें शनिवार प्रातः पुलिसने एक उपनगरमें (कस्बेमें) छापा मारकर एक स्थानीय नागरिकके आश्रयमें अवैध रूपसे रह रहे बांग्लादेशके पांच पुरुषों एवं चार महिलाओंको बन्दी बनाकर करके कारावा भेज दिया ।

 

“कांग्रेसी कुकृत्योंके कारण भारतके भिन्न-भिन्न नगरोंमें बांग्लादेशी धर्मान्ध व रोहिंग्या आकर रह रहे हैं और यहां अपनी संस्कृति अनुसार उपद्रव कर रहे हैं । अब इन्हें निकाला जाना अनिवार्य हो गया है; क्योंकि वोटके लिए भारतमें घुसाए गए धर्मान्ध अब भारतके लिए ही संकट बनते जा रहे हैं ! अतः शासन कडीसे कडी कार्यवाही कर इन्हें राष्ट्रीय सीमासे बाहर करे, यही राष्ट्र हितमें है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : टाइम्सनाउ न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution