राष्ट्रीय प्रतिरोधके प्रवक्ता फहीमकी मृत्युके लिए लोगोंने ‘बीबीसी’को बताया उत्तरदायी


७ सिंतबर, २०२१
      आफगानिस्तानके पंजशीर प्रान्तमें राष्ट्रीय प्रतिरोध प्रवक्ता फहीमकी, ‘तालिबान’के आक्रमणमें मृत्यु हो गई । आक्रमणद्वारा मृत्युके समय, फहीमका ‘बीबीसी’से साक्षात्कार हो रहा था । वह अहमद मसूदका निकटतम और विश्वसनीय सहयोगी माना जाता था । अन्तर्जालके विघ्नके कारण, साक्षात्कारकी कडी कट जानेसे, फहीमका ‘सेटेलाइट’का चलभाष क्रमाङ्क दूरदर्शन सञ्चपर (स्क्रीनपर) दिखाई देने लगा, इस क्रमाङ्क नम्बरका पीछा करके, ‘तालिबान’ने उसपर आक्रमण कर दिया, जिससे फहीमकी मृत्यु हो गई । पाकिस्तान इस युद्धमें ‘तालिबान’की पूर्णतः सहायता कर रहा है, इसलिए फहीमको लक्ष्य बनानेमें तथा ‘तालिबान’को इस क्रमाङ्ककी स्थिति ज्ञात करनेमें, पाकिस्तानद्वारा सहायता प्राप्त हुई । इस सहायताके लिए लोगोंद्वारा ‘बीबीसी’को अपराधी माना जा रहा है । सुमि नामक व्यक्तिने संयुक्त राष्ट्रको ‘ट्वीट’कर कहा है कि यह एक गम्भीर युद्ध अपराध है, उसके लिए ‘बीबीसी’पर युद्ध आरोप निश्चित किए जाने चाहिए ।
      अबतक ‘बीबीसी’ केवल हिन्दुओंको लक्ष्य बनानेमें व्यस्त रहा है और किसी हिन्दूवादीने उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की; किन्तु अब ‘बीबीसी’ने आफगानिस्तानमें एक प्रवक्ताकी हत्या करवानेमें भी सहयोग दिया है, जिससे यह सिद्ध हो जाता है कि ‘बीबीसी’ जैसे समाचार सङ्गठन किसीके भी मित्र नहीं है, वे मानवताका शत्रु व आतङ्कियोंका सहयोगी हैं; इसलिए इसका बहिष्कार ही किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution