नवम्बर १, २०१८
किश्तवाड जनपदमें आतंकियोंने भाजपाके राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाईकी गोली मारकर हत्या कर दी । घटना गुरूवार, १ नवम्बर रात्रि लगभग नौ बजेकी है । इससे क्रोधित कार्यकर्ताओंने जिला चिकित्सालयमें भारी तोडफोड की । एसएसपीके साथ दुव्यहार किया । समूचे क्षेत्रमें तनावको देखते हुए ‘कर्फ्यू’ लगा दिया गया है और सेना तैनात कर दी गई है। माना जा रहा है कि किश्तवाड व आसपासके क्षेत्रोंमें आतंकी गतिविधियोंके विरुद्घ बढ चढकर भाग लेनेके कारण ही उनकी हत्या की गई है ! भाजपाके संगठन महामंत्री अशोक कौलने दोनों नेताओंकी आतंकियोंकी ओरसे गोली मारे जानेकी पुष्टि की है ।
अनिल रात्रि लगभग नौ बजे अपने भाई अजीत परिहारके (स्टेट फूड कॉरपोरेशन में कर्मचारी) साथ घर लौट रहे थे । अपनी दुकानसे जैसे ही वे तापल गलीमें पहुंचे तो पहलेसे घात लगाए आतंकियोंने उन्हें गोली मार दी, जिसके पश्चात् वे भाग निकले । गोलीकी ध्वनि सुनकर लोग घरोंसे बाहर आए तो रक्तरंजित दोनों भाइयोंको भूमिपर पडे देखा । उन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकोंने उन्हें मृत घोषित कर दिया !
भाजपा नेता अनिल परिहारकी सुरक्षामें एक रक्षक (गनर) तैनात था । बताते हैं कि घटनाके समयसे उसका कहीं पता नहीं चल रहा है । पुलिस उसकी खोज कर रही है । सुरक्षामें दो बन्दूकधारी रक्षक (गनर) तैनात हैं, जिसमें एक सदैव साथ रहता था ।
“जब भाजपा अपने कर्मनिष्ठ सदस्यों व कर्मियोंकी रक्षा करनेमें असमर्थ है तो शेष कर्तव्य कैसे प्रतिपादित करेगी ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply