उत्तर प्रदेश पुलिसने किया ‘कालाबाजारी’का ‘भण्डाफोड’ : ६३८ ‘ऑक्सीजन सिलेण्डर’के साथ सलीम बन्दी, लगेगा राष्ट्रीय सुरक्षा विधान
०२ मई, २०२१
समूचे राष्ट्रमें ‘कोरोना’ सङ्क्रमणके कारण हाहाकार मचा है । जिन रोगियोंको औषधिकी आवश्यकता है उन्हें औषधि नहीं मिल रही एवं जिन्हें ‘ऑक्सीजन’ चाहिए उनको ‘ऑक्सीजन’ उपलब्ध नहीं हो पा रही है । इस मध्य कुछ लोगोंने इसकी ‘कालाबाजारी’ आरम्भ कर दी है । ऐसी विकट स्थिति देख गाजियाबाद पुलिसने सतर्क हो, आरोपियोंको बन्दी बनानेकी प्रक्रिया आरम्भ कर दी है ।
उत्तर प्रदेश पुलिसने ‘ट्वीट’ कर बताया कि गाजियाबाद पुलिसद्वारा ६३८ ‘ऑक्सीजन सिलेंडर’ प्हस्तगत किए गए एवं आरोपी समीर व सलीमको बन्दी बनाया गया ।
ये लोग इन ‘सिलेंडरों’को इनके मूल्यसे अनेक । गुना मूल्यपर विक्रय कर रहे थे ।
न्याय व्यवस्था इस प्रकार ध्वस्त हो चुकी है कि योगी शासनमें भी लोग त्राहिमामकी चीत्कार कर रहे है । मानव जैसे दिखनेवाले दानव अपनी स्वार्थसिद्धिमें ही लगे है । शासन इनपर कठोर कार्यवाही कर रहा है । एक राज्यने इसे हत्याके अपराधकी श्रेणीमें भी रखा है, आज सम्पूर्ण देशमें होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply