अक्तूबर २, २०१८
पश्चिम बंगालकी राजधानी कोलकाताके काजीपारामें स्थित नगर बाजारमें मंगलवारको (अक्टूबर २, २०१८) उच्च तीव्रता वाला शक्तिशाली विस्फोट हुआ ! इसमें १० लोग चोटिल हो गए, जबकि एक ७ वर्षके बच्चेकी मृत्यु हो गई । बच्चेकी मांका संज्ञान (पहचान) बसंती घोषके रूपमें किया गया है । विस्फोटमें वह भी चोटिल हो गई हैं । उन्हें स्थानीय एसएसकेएम चिकित्सालयमें भर्ती कराया गया है । ‘इंडियन एक्सप्रेस’के अनुसार, विस्फोट प्रातः ९.३० बजे राज्यमें सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेसके कार्यालयके बाहर हुआ । बताया जाता है कि इस भवनका प्रयोग दक्षिणी दमदम नगरपालिकाके अध्यक्ष पंचू रॉय भी करते हैं । बैरकपुरके आयुक्त राजेश कुमार सिंहने विस्फोटमें एक बालकके मारे जानेकी पुष्टि की है । पुलिस छानबीनमें जुटी है ।
शक्तिशाली विस्फोटमें मारे गए बच्चेका संज्ञान (पहचान) विभास घोषके रूपमें किया गया है । पुलिसने बताया कि राष्ट्रीय अवकाशका दिन होनेके कारण बाजारमें काफी भीड थी । जब यह विस्फोट हुआ, उस समय कुछ बच्चे भी सडकपर खेल रहे थे ।
पश्चिम बंगालमें सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेसके नेताने चौंकाने वाला खुलासा किया है । विधायक पुर्नेंदु बसुने योजनाबद्ध ढंगसे विस्फोट करनेके आरोप लगाए हैं । उन्होंने कहा, “टीएमसीके नेता नियमित रूपसे प्रत्येक दिवस (दिन) वहां (धमाका स्थल) बैठते हैं । मैंने एक सॉकेट और कुछ अन्य नमूने देखे जिससे शक्तिशाली विस्फोट किया जा सकता है । माकपा, कांग्रेस या टीएमसी यह नहीं कर सकती है । निश्चित रूपसे यह बीजेपी और आरएसएसका षडयन्त्र है ।”
“बंगाल शासन जब बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओंको राज्यमें बसाता है तो उसे ज्ञात होना चाहिए कि उनकी संस्कृति विस्फोटकी ही है ! कुकर्म स्वयं करें और नाम व आरोप किसी अन्य पर ! वाह रे, बंगालकी (राष्ट्रवादी) सरकार !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जनसत्ता
Leave a Reply