‘बॉलीवुड पॉर्न वीडियो’ गुटने अब २१ वर्षकी ‘मॉडल’को मादक द्रव्य देकर बनाया अभद्र चलचित्र
१२ फरवरी, २०२१
वर्तमानमें अपराध शाखाने (क्राइम ब्रांच) एक अश्लील चलचित्र बनानेवाले समूहको उजागर किया था । इस घटनामें कुल ५ लोगोंको बन्दी बनाया गया था और एक महिलाको इनके जालसे मुक्त किया गया था । अब इस प्रकरणमें एक और प्रकरण उजागर हुआ है, २१ वर्षकी ‘मॉडल’ने आरोप लगाया है कि इस समूहने उसका भी शोषण किया था । अब-तक इस घटनामें दो महिलाएं परिवाद कर चुकी हैं, यह तीसरी घटना है ।
तीनों महिलाओंने यास्मीन बेग खान (रोवा) नामकी महिलापर आरोप लगाया है । ९ फरवरी, २०२१ को अपराध शाखाने यास्मीनके पति दीपांकर पारितोष खासनवीसको बन्दी बनाया गया था ।
अपराध शाखाने सोमवारको उमेश कामतको बन्दी बनाया था । बताया जा रहा है कि वह एक ‘सेलिब्रेटी ब्रिटिश’ व्यवसायीका मित्र भी है । वह ‘यूके’की (यूनाइटेड किंगडम) ‘कम्पनी’ ‘केनरिन’का प्रतिनिधित्व करता है । उसपर लगभग ८ ‘पॉर्न वीडियो अपलोड’ करनेका आरोप है, जिसे अभिनेत्री और ‘मॉडल’ गहना वशिष्टने ‘सोशल मीडिया एप्प’ ‘हॉटशॉट’पर ‘शूट’ किया था ।
इस घटनाके पश्चात जब पीडिता ‘मॉडल’ अपने घर गई थी, तब उसके अनेक मित्रोंने बताया कि उसके कई ‘वीडियो’ ‘सोशल मीडिया’पर साझा किए गए हैं । इसके पश्चात उसने पूरे प्रकरणका परिवाद पुलिससे किया और तभी उसे ज्ञात हुआ कि अलीशा और यास्मीन खान एक ही व्यक्ति हैं ।
गहनापर एक ‘वेबसाइट’के लिए ‘एडल्ट वीडियो’ ‘शूट’ करने और उन्हें ‘अपलोड’ करनेका आरोप है । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने बताया कि वो ‘स्ट्रगल’ कर रही ‘एक्ट्रेस’को कार्यका लालच देकर अश्लील दृश्यपट (पोर्न वीडियो) बनवाते थी । कार्यके बदले प्रत्येक चलचित्रके लिए १५,००० से २०,००० रुपए भुगतान करती थी । पुलिसको आरोपितोंके सैकडों ‘एक्स-रेटेड वीडियो’ मिले हैं ।
‘बॉलीवुड’में अनेक ऐसे उद्धरण हैं, अनेक निर्माता और निर्देशक यह अयोग्य और अनैतिक कार्य करते रहे हैं, यह समाज ‘बॉलीवुड’के कारण अनेक अयोग्य कृति और संस्कार सीखता आया है, जिससे समाजमें दुराचार और व्यभिचार बढ रहा है; ऐसे लोगोंको जो इस कार्यमें सम्मिलित हैं, उनको कठोर दण्ड देना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply