२९ अक्टूबर, २०२१ देहलीके आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणने (डीडीएमए) यमुनाके तटोंको छोडकर निर्धारित स्थानोंपर ही छठ पूजा करनेकी अनुमति दी है । २९ अक्टूबर २०२१, शुक्रवारको यह आदेश प्रस्तुत किया गया हैं । कोरोना महामारीको देखते हुए, इस वर्ष यमुना नदीके तटपर पूजापर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है । ‘डीडीएमए’का कहना है कि […]
२९ अक्टूबर, २०२१ हरियाणाके गुरुग्राममें शुक्रवारको सार्वजनिक स्थानपर ‘जुमे’की ‘नमाज’को लेकर हिन्दू संगठनों सहित स्थानीय लोगोंद्वारा विरोध किया जा रहा है । गत पांच सप्ताहसे चल रहे विरोधके पश्चात भी समाधान न निकलनेसे हिन्दू-मुसलमानोंके मध्य विवाद बढता जा रहा है । वहीं ‘पुलिस’ने कुल ३७ स्थानोंपर ‘नमाज’ पढनेकी अनुमति दी है । […]
२८ अक्टूबर, २०२१ त्रिपुरा ‘पुलिस’ने राज्यके पानीसागर स्थित एक मस्जिदमें ‘आगजनी’ और तोडफोडके प्रतिवादोंंको (दावों) असत्य सिद्ध किया है । ‘पुलिस’ने स्पष्ट किया है कि इस सम्बन्धमें सामाजिक जालस्थलोंमें साझा किए जा रहे चित्रों और श्रव्यदृश्योंका राज्यमें हुई घटनासे कोई सम्बन्ध नहीं है । इस प्रकरणमें सामाजिक जालस्थलोंपर असत्य लेख डालनेवालोंपर […]
२३ अक्टूबर, २०२१ कर्नाटकके बेलगावी जनपदमें २१ अक्टूबर २०२१ को जैन समाजके अनेक संगठनोंके पदाधिकारी तथा धर्मगुरुओंने विरोध प्रदर्शन किया । आयोजनकर्ताओंने कित्तूर, बेलगावी, खानापुर, बाईहोंगल तालुकामें व्यापक मात्रामें हुए धर्मान्तरणपर चिन्ता व्यक्त की । शासनको ज्ञापन देते हुए इसके विरुद्ध विधान लाने तथा कठोर कार्यवाही करनेका निवेदन किया गया । इस […]
२३ अक्टूबर, २०२१ मध्य प्रदेशकी राजधानी भोपाल स्थित केन्द्रीय विद्यालयमें एक अवैध ‘मस्जिद’ बना दी गई है । इसमें बाहरी लोगोंद्वारा ‘नमाज’ पढनेका प्रकरण प्रकाशमें आया है । ‘भाजपा’की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरने आपत्ति जताई है । इस प्रकरणको लेकर ‘भाजपा’ सांसद प्रज्ञा, केन्द्रीय विद्यालयका निरीक्षण करने पहुंच गईं और […]
२२ अक्टूबर, २०२१ मध्य प्रदेशके जनपद सागरमें धर्मान्तरणके लिए दबाव बनानेका प्रकरण चर्चामें आया है । यह दबाव कैंट ‘थाना’ क्षेत्रके भैंसा गांव निवासी अभिषेक अहिरवारपर बनाया जा रहा है । अभिषेकका आरोप है कि ईसाई बन चुके उसके फूफा ससुर, इस प्रकरणके सूत्रधार हैं । अभिषेकने अपनी पत्नीको बहला-फुसलाकर मायकेमें ही […]
२२ अक्टूबर, २०२१ मद्रास उच्च न्यायालयने पुडचेरीके ‘सेंट जोसेफ प्ले स्कूल’के अंग्रेजी विषयके अध्यापकको यौन शोषणके प्रकरणमें प्रतिभूति प्रदान करनेवाले निचले न्यायालयके आदेशको परिवर्तित कर दिया है । आरोपी अलर्म पेरीरापर ४ वर्षकी बालिकाको गोदमें बैठाकर यौन शोषण करनेका आरोप है । यह प्रकरण अप्रैल २०१८ में सामने आया था, […]
२२ अक्टूबर, २०२१ बताया जा रहा है कि १९ अक्टूबर २०२१ को ईद हेतु निकाली गई जनयात्रामें एकत्रित जनसमूहने ‘हिन्दुस्तान जिन्दाबाद’के उद्घोष लगाते हुए, अचानक ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’के उद्घोष लगा दिए । इसका दृश्यपट सार्वजनिक होते ही, हिन्दू सङ्गठनोंने आपत्ति दर्शाते हुए ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट करवाया । ‘पुलिस’ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ३ आरोपी बन्दी बना […]
२२ अक्टूबर, २०२१ मद्रास उच्च न्यायालयमें एक प्रकरण आया है । एक मुस्लिम व्यक्ति एक हिन्दू धार्मिक संस्थामें कार्य करना चाहता है; यद्यपि इस पदके लिए केवल हिन्दू ही आवेदन कर सकते हैं । इसके विरुद्ध ए. सुहैल नामके मुसलमान व्यक्तिने उच्च न्यायालयमें याचिका प्रविष्ट की है । यह प्रकरण चेन्नईके […]
२१ अक्टूबर, २०२१ असमके नौगांवके कलियाबोरमें ६ वर्षीय बच्चीकी हत्या कर दी गई । हत्या करनेके आरोपित भी तीन बच्चे हैं, जिनकी आयु ८ से ११ वर्षके मध्य है । तीनों ‘पोर्न एडिक्ट’ बताए जा रहे हैं । माना जा रहा है कि इन्होंने ‘पोर्न’ देखनेसे मना करनेपर बच्चीकी हत्या की । […]