अगस्त २३, २०१८ केरल बाढसे उपजे भीषण विनाश से जूझ रहा है; लेकिन साथ ही कुछ ऐसे चित्र भी सामने आ रही हैं, जो धार्मिक सद्भावके लिए एक उदाहरण हैं । केरलके त्रिशूरकी एक मस्जिदमें जब बाढका पानी भर गया तो वहां एक मन्दिरने बकरीदकी नमाज पढनेके लिए अपने द्वार खोल दिए ! सहस्त्रों लोगोंने […]
हरियाणाके रोहतकमें एक गायकी मृत्युके पश्चात तनावपूर्ण वातावरण हो गया है । पुलिसके अनुसार टिटौली गांवमें एक मुसलमान कुटुम्बके युवकने गायको डण्डेसे मारा था, जिसके पश्चात उसकी मृत्यु हो गई थी ! इस घटनाके पश्चात गांवमें तनावपूर्ण वातावरण बन गया है…..
झारखण्डके पाकुडके महेशपुरा क्षेत्रके डांगापाडा गांवमें प्रतिबन्धित पशुवधको रोकने गए पुलिस कर्मियोंपर भीडने पथराव कर दिया । उग्र भीडने पुलिस निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद और थाना प्रभारी उमेश प्रसादको भी खदेड़कर पीटा ! ग्रामीणोंकी पिटाईसे एसआई नन्दकुमार सिंह, हवलदार संजय कुमार यादव और वाहन चालक माया शंकर सिंह गम्भीर रूप से चोटिल हो गए….
हरियाणाके हिसारमें जून २०१७ में गांव भाटलामें नलकूपसे (हैण्डपम्पसे) पानी भरनेको लेकर आरम्भ हुआ विवाद, अब बौद्ध धर्म परिवर्तन तक पहुंच गया ! भाटलामें सोमवारको गुरू रविदास मन्दिरमें कार्यक्रमका आयोजन कर लगभग १५० अनुसूचित परिवारके लोगोंने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया….
अमेरिकामें एक बार पुनः अल्पसंख्यक सिखपर आक्रमणका प्रकरण सामने आया है, जहां न्यूजर्सीमें एक भण्डारगृहमें सिख आदमीको मार दिया गया ! तीन सप्ताहके भीतर यह देशमें अल्पसंख्यक सिख समुदायपर आक्रमणका तीसरा प्रकरण है…….
औरैया प्रान्तके बिधुनामें अज्ञात आक्रमणकारियोंने दो साधुओंकी चारपाईसे बांधकर धारदार शस्त्रोंसे प्रहार करके हत्या कर दी तथा एक अन्यको चोटिल कर दिया !…
अगस्त १२, २०१८ पाकिस्तानसे प्रायः अल्पसंख्यकोंपर प्रताडनाके समाचार आते रहते हैं । अब एक बार पुनः ऐसा प्रकरण सामने आया है । जहां एक हिन्दू महिलाको अज्ञात लोगोंने परेशान करनेके पश्चात उसकी हत्या कर दी । वहीं महिलाकी हत्याके पश्चात स्थानीय लोगोंका गुस्सा भडक गया और लोग सडकोंपर उतर आए । पाकिस्तानकी एक पत्रकारने इस […]
‘सनातन संस्था’के सदस्यके घरसे विस्फोटक पदार्थ मिलने और उसमें उसे बन्दी बनानेके पश्चात अब संस्थाकी ओरसे महाराष्ट्र ‘एटीएस’पर ही आरोप लगा दिए गए हैं । इसमें संस्थाके अधिवक्ता संजीव पुनालेकरने महाराष्ट्रके सीएम देवेन्द्र फडणवी को पत्र लिखकर एटीएसकी परिवाद की है….
हरियाणाके जीन्दमें १८३ दिवससे अपनी मांगोंको लेकर धरना दे रहे लगभग १५०० दलितोंने आगामी १५ अगस्तको धर्म परिवर्तन करनेकी चेतावनी दी है !
उनका दावा है कि यह धर्म परिवर्तन दिल्ली नही बल्कि जीन्दके धरना स्थलपर ही होगा और इसको लेकर उन्होंने व्यापक स्तरपर तैयारियां कर ली गई हैं ….
‘लॉर्ड्स टेस्ट मैच’में भारतीय दलके साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है । भारतीय दल प्रथम पारीमें केवल १०७ रनोंपर ढेर हो गई, उसके पश्चात उनके तीसरे दिवसका भोजकी व्यंजन-सूचि (मेन्यू) समाचारोंमें है । वास्तवमें, ‘बीसीसीआई’ने अपने आधिकारिक ‘ट्विटर हैण्डल’से भारतीय दलके तीसरे दिवसके भोज सूचि ‘ट्वीट’ की है…