एक लाख जवानोंके लिए उच्चतर सैन्य सेवा वेतनकी मांगको सरकारने किया अस्वीकृत !!


दिसम्बर ४, २०१८

सरकारने जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित सशस्त्र बलोंके लगभग एक लाख कर्मियोंके लिए बहुप्रतीक्षित उच्चतर सैन्य सेवा वेतनकी मांगको रद्द किया । सैन्य आधिकारिक सूत्रोंने पीटीआईको यह जानकारी दी ।

सूत्रोंने कहा कि वित्त मन्त्रीकी ओरसे लिए गए इस निर्णयसे सेनामें क्रोध है और वे पुनः इसकी समीक्षा चाहते हैं । इस निर्णयसे ८७,६५६ जेसीओ और २५,४३४ नौसेना और भारतीय वायुसेनाके सैनिक प्रभावित होंगे ।

सैन्य सेवा वेतनको (मिलिट्री सर्विस पे) उनकी कठिन परिस्थितिमें कार्यको पहचान देनेके लिए लाया गया था । मिलिट्री सूत्रने पीटीआईको बताया, “उच्चतर सैन्य सेवा वेतनकी (एमएसपी) मांगको वित्त मन्त्रालयने रद्द कर दिया है ।” वर्तमानमें एमएसपीके दो श्रेणियां हैं, एक अधिकारियोंके लिए और दूसरा जेसीओ और सैनिकोंके लिए है ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution