जून २२, २०१८
कश्मीरपर पाकिस्तानके पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफके एक विचारका समर्थन करनेको लेकर हुए विवादके मध्य कांग्रेसके वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोजने कहा है कि उन्होंने अपनी पुस्तकमें जो बातें कही हैं, वह उनका निजी विचार है और इनका दलसे कोई लेना-देना नहीं है । सोजने कहा कि पुस्तकमें जो बातें मैंने कहीं, वह मेरे निजी विचार है । दलसे इसका कोई लेना-देना नहीं है ।
सोजने अपनी पुस्तक ‘कश्मीर : ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल’में परवेज मुशर्रफके उस कथनका समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मतदानकी स्थितियां होती हैं तो कश्मीरके लोग भारत या पाकके साथ जानेकी अपेक्षा एकाकी और स्वतन्त्र रहना चुनेंगे ! सम्प्रग शासनमें मन्त्री रहे सोजने यह भी कहा कि घाटीमें वर्तमान स्थितिके लिए केन्द्र शासनकी नीतियां उत्तरदायी हैं ! उन्होंने कहा कि कश्मीरके लोगोंके लिए शान्तिपूर्ण वातावरणकी स्थापना आवश्यक है, जिससे यहांके लोग शान्ति पूर्वक रह सकें ।
स्रोत : पंजाब केसरी
Leave a Reply