कांग्रेस नेता राजाराम वर्माने की अभद्र टिप्पणी, उत्तर प्रदेश पुलिसने किया प्रकरण प्रविष्ट
०१ मार्च, २०२१
स्वयंको कांग्रेस पदाधिकारी बतानेवाले एक व्यक्तिने ‘सोशल मीडिया’पर अयोध्यामें बन रहे भव्य राम मन्दिरको लेकर अभद्र टिप्पणी की है । ‘ट्विटर’पर ‘राजाराम कांग्रेस’ नामसे सक्रिय उक्त व्यक्तिने (वास्तविक नाम राजाराम वर्मा) अपना परिचय उत्तर प्रदेशके हरदोईमें कांग्रेस सेवादलके ‘जिला’ प्रवक्ताके रूपमें दे रखा है । लोगोंने उसे स्मरण दिलाया कि उसके नाममें ही ‘राजा राम’ है, ऐसेमें वो अपने माता-पिताकी आस्थाका भी अपमान कर रहा है ।
नई देहलीके एक अधिवक्ता धर्मवीर यादवने लिखा कि वो राम मन्दिरके नामपर एक फूटी कौडीतक नहीं देगा । इसी ‘ट्वीट’का ‘रिप्लाई’ करते हुए ‘राजाराम कांग्रेस’ने लिखा, “आप फूटी कौडी न देनेकी बात कह रहे हैं । हम तो रामपर ‘$#%’ भी नहीं करेंगे । (अपशब्द प्रयोग किया गया ।) उसकी इस टिप्पणीके पश्चात लोग आक्रोशित हो गए । अनेक लोगोंने उसे समझाया तो कुछने हरदोई पुलिसको ‘टैग’ करके कार्यवाहीकी मांगकी ।
उसने बताया था कि उसकी पत्नीका नाम उर्मिला वर्मा है । उसके पिछले ‘ट्वीट्स’में उसने प्रमाणित किया है कि उसकी पत्नी ‘जिला’ कांग्रेस समिति, हरदोईकी अनुसूचित जाति विभागकी उपाध्यक्ष हैं । उसने एक चित्र साझा किया था, जिसमें उसकी पत्नी कांग्रेसके फलकोंके साथ सम्बोधित करते हुए दिख रही हैं । कांग्रेसके कार्यालयोंमें बैठकोंकी चित्र भी उसने साझा कर रखे हैं तथा प्रधानमन्त्री मोदीजीपर वह प्रायः आपत्तिजनक टिप्पणियां करता रहता है ।
कांग्रेस दलमें अनेक ऐसे नेता हैं, जो अयोध्यामें राममन्दिरके विरुद्ध अपशब्दका प्रयोग कर चुके हैं और कांग्रेसने उनपर कोई कार्यवाही नहीं की है; अतः सिद्ध होता है कि कांग्रेस एक हिन्दूद्रोही दल है । इस कांग्रेसका व्यापक विरोध अब अनिवार्य हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply