नवम्बर १९, २०१८
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयमें एक बार पुनः नूतन विवाद खडा हो गया है । यह प्रकरण विश्वविद्यालय परिसरमें लगे एक नाटकके विज्ञापन-पटसे (पोस्टरसे) सम्बन्धित है, जिसमें बिना जम्मू-कश्मीरके ही भारतका मानचित्र दिखाया गया है ! पोस्टरपर विवाद बढनेके पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासनने स्पष्टीकरण देते हुए कार्यक्रमको अगले आदेश तकके लिए स्थगित कर दिया है ।
समाचार विवरणानुसार नाटकके लिए इसको नाटक संचालकोंकी ओरसे ‘एंटी पार्टिशन’ नाटकके लिए बनाया गया है । इसके सम्बन्धमें जैसे ही शिक्षक-प्रभारीको सूचना मिली, विश्वविद्यालयने कार्यवाही करते हुए इस विज्ञापन-पटको (पोस्टरको) हटवा दिया है और कार्यक्रमको स्थगित कर दिया है । विश्वविद्यालय प्रशासनने कहा कि इस विज्ञापन-पट और भारतकी राजनीतिकसे कोई लेना देना नहीं है । विवरणके अनुसार विश्वविद्यालयके मुख्य द्वारपर इस प्रकारका मानचित्र लगाया गया था !
बता दें कि अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयमें इस प्रकारका यह प्रथम प्रकरण नहीं है । इससे पहले एएमयूमें पाकिस्तानके संस्थापक मोहम्मद अली जिन्नाके चित्रको लेकर विवाद हो गया था, क्योंकि विश्वविद्यालयके छात्रसंघ हॉलमें जिन्नाका चित्र लगा हुआ था । विवाद बढनेके पश्चात अलीगढके भाजपाके सांसदके सतीश गौतमने वीसीको पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा था ।
“राष्ट्रका मानचित्र व ध्वज ये हमारे गर्व हैं और इन्हें किसी भी परिस्थितिमें परिवर्तित नहीं किया जा सकता है ! आतंकीके लिए नमाज पढना, जिन्नाका चित्र व ऐसे अयोग्य मानचित्रके प्रकरण विश्वविद्यालयकी शिक्षापर प्रश्नचिन्ह लगाता है ? यदि ऐसे शिक्षा पाकर वाम्पन्थी व राष्ट्रविरोधी विचारधाराके बालक निकले तो आश्चर्य कैसा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : वन इण्डिया
Leave a Reply