असममें बन्दी बनानेके उपरान्त भागते गोतस्कर टिकलू खानपर पुलिसने चलाई गोली
९ जुलाई, २०२१
उत्तर भारतके साथ-साथ उत्तर पूर्वमें भी गोवंशकी तस्करीमें लिप्त अनेक अपराध नित्य घटित हो रहे हैं । ऐसी ही एक घटनामें डिब्रुगढ पुलिसने ब्रह्मपुत्र नदीके निकट ७ जुलाई २०२१ को ३ गोतस्करों टिकलू खान, मोहम्मद अनुवर उल-हक तथा मोहम्मद अनीस रहमानको बन्दी बनाया । इनके पास ९५ पशुओंके सिर प्राप्त हुए । इनमेंसे एक टिकलू खान पुलिसके बन्दी बनानेके मध्य भागा । पुलिसको उसपर गोली चलानी पडी, जिससे वह चोटिल हुआ ।
उत्तर प्रदेशके उपरान्त अब असमसे ऐसे समाचार आ रहे हैं, जिनसे प्रतीत हो रहा है कि कुछ शासकोंमें साहस अभी शेष है और वे भारतकी संस्कृतिके अनुकूल कार्य कर रहे हैं । असम पुलिसका गोतस्करोंके विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभिनन्दन किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply