जबलपुरमें कांग्रेस पोषित गुण्डोंने नगर निगमके पूर्व सैनिक रक्षकको दौडा-दौडाकर पीटा !!


जनवरी २२, २०१९

जबलपुरके कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओंने सोमवार, २१ जनवरीको संध्या नगर निगम मुख्यालयमें अतिक्रमण शाखामें बैठे रक्षककी (पूर्व सैनिक) पिटाई कर दी और भाग गए । गम्भीर स्थितिमें गार्डको चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया है । उसके शरीरपर कई स्थानोंपर चोटके निशान है । देर रात्रि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंहने चिकित्सालय पहुंचकर चोटिलसे भेंट की । घटनाके विरोधमें नगर निगमके सभी कर्मचारी हडतालपर चले गए हैं ।


नगर निगमकी सुरक्षाके लिए तैनात सेवानिवृत्त सैनिक एचके पटेल सोमवार संध्यामें अतिक्रमण शाखामें था । इसी मध्य वहां कांग्रेस नेता शक्ति चौकसे आधा दर्जनसे अधिक साथियोंके साथ आया और सेवानिवृत्त सैनिकको कक्षसे बाहर खींच ले गया और जमकर पिटाई की । सैनिकने बचनेके लिए भागा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओंने उसे दौडा-दौडाकर पीटा । सैनिककी चिल्लानेकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे नगर निगमके कर्मचारियोंको आता देख वे भाग गए । कर्मचारी रक्षकको (गार्डको) विक्टोरिया चिकित्सालय लेकर गए । कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगमके स्वास्थ्य अधिकारीका भी ऐसी ही स्थिति करनेकी चेतावनी भी शेष कर्मचारियोंको दे गए ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंहने कहा कि नगर निगममें जबलपुरके प्रभारी मन्त्री प्रियवत सिंहके साथ पहुंचे कांग्रेसके कार्यकर्ताओंने निगममें सुरक्षारत पूर्व सैनिकसे बर्बरता पूर्ण ढंगसे मारपीट की । इससे ज्ञात होता है कि समूचे प्रदेशमें किसप्रकारकी गुंडागर्दी हो रही है । पूर्व सैनिकसे मारपीटकर कांग्रेसके कार्यकताओंने समस्त सीमाएं पार कर दी है ।

सडक किनारे खडे क्षतिग्रस्त ऑटोको उठानेकी कार्यके समय गुरुवार संध्या ५.३० बजे ‘राइट टाउन’ स्थित ‘शुभांकर अपार्टमेंट’के बाहर उपद्रव हुआ था । नगर निगम कर्मचारियोंने नगर कांग्रेस महामन्त्री शक्ति चौकसेपर शासकीय कार्यमें बाधा डालते हुए धमकाने और चौकसेने ननि अमलेपर बंदूककी बटसे आक्रमण करनेके आरोप लगाए थे । दोनों ही गुटोंने मदनमहल थानेमें परिवाद भी प्रविष्ट कराई थी, जिसके पश्चात चौकसेने देख लेनेकी चेतावनी दी थी ।

 

“गत दिवसोंमें तीन भाजपा नेताओंकी हत्या हो चुकी है और अब पूर्व सैनिकको पीटा गया है ! भाजपा शासन अन्तर्गत ये उपद्रवकारी किसप्रकार छिपकर बैठे थे, इसका बोध होता है । मारने-पीटनेकी यह कांग्रेसकी संस्कृति रही है । कांग्रेस सदृश राजनीतिक दल अपने जिन पोषित गुण्डोंसे मतदान प्रचार करवाते हैं, ये वही लोग हैं और कांग्रेस इनपर कार्यवाही करेगी नहीं ! अतः अब केन्द्र ही इसपर त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही करें व अपराधियोंको कठोर दण्ड दें, अन्यथा इससे जनतामें भय व्याप्त होगा ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : भास्कर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution