छत्तीसगढ : बीजापुरके साप्ताहिक विपणिमें (बाजारमें) गोलीबारीमें १ नक्सली ढेर !


अगस्त ४, २०१८

छत्तीसगढके बीजापुरमें शनिवारको एक बार पुनः पुलिस और नक्सलियोंके मध्य हुई गोलीबारीमें एक नक्सली मारा गया । विपणिमें (बाजार) हुई इस भिडन्तमें कोई नागरिक चोटिल नहीं हुआ, जबकि पुलिसके दो जवान चोटिल हो गए ! चोटिल जवानोंकी स्थिति संकटसे बाहर बताई जा रही है ।

दोनों चोटिल जवानोंके नाम उमेश दुर्गम तथा शंकर पुनेम है । उमेश दुर्गमको उपचारके लिए रायपुर भेज किया गया है, जबकि शंकर पुनेमका उपचार प्रान्तीय चिकित्सालयमें चल रहा है ।

पुलिसके मुख्य अधिकारी अपने जवानोंकी पीठ थपथपा रहे हैं; क्योंकि जवानोंने सतर्कतासे गोलीबारी की, जबकि घटना स्थलपर स्थानीय ग्रामीणोंकी भारी भीड था । पुलिस कर्मियोंने सूझबूझका परिचय दिया ।

बीजापुरसे ५५ किलोमीटर दूर बासागुडाके साप्ताहिक विपणिमें नक्सलियोंके छोटे दलने जवानोंपर एकाएक आक्रमण कर दिया । गोलियोंकी ध्वनिसे भगदड मच गई ! गोलियोंसे बचनेके लिए कोई भूमिपर लेट गया तो किसीने वृक्षके पीछे छिपकर अपने प्राण बचाए ।

नक्सलियोंके दलने साप्ताहिक विपणिमें क्रय कर रहे पुलिसके जवानोंपर गोलीबारी आरम्भ कर दी । जवानोंने तुरन्त स्थिति सम्भाली और कार्यवाही करते हुए नक्सलियोंको भगा दिया । इस गोलीबारीमें एक नक्सलीको मार गिराया गया । बीजापुर एसपी मोहित गर्गने घटनाकी पुष्टि की है ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution