सितम्बर १४,२०१८
मध्यप्रदेशमें पत्थर अपराधी संगठनके (माफियों) कृत्य रुकनेका नाम नहीं ले रहे है । बुधवारको ग्वालियरमें गुण्डोंने वन विभागके कर्मचारियोंपर आक्रमण कर दिया, जिसमें दो वनकर्मी चोटिल हुए हैं । ग्वालियरके तिघरा थाना क्षेत्रमें काफी लम्बे समयसे अवैध पत्थरकी तस्करीका व्यापार चल रहा था । बुधवारको जैसे ही वन विभागके कर्मचारी सूचना मिलनेपर वहां कार्यवाही करने पहुंचे, तो गुण्डोंने उनपर गोलीबारी करना आरम्भ कर दिया । इसमें दो वनकर्मियोंको गोली लगी । वनकर्मी हरिवल्लभ चतुर्वेदी और हरिशचन्द्र चौहान इस आक्रमणमें चोटिल हो गए ।
दोनोंको एक निजी चिकित्सालयके गहन चिकित्सा केन्द्र आईसीयूमें भर्ती कराया गया । सूचना मिलनेपर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तबतक पत्थर गिरोह भाग निकले !
जिला वन अधिकारीका कहना है कि गिरोहके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी । वही वन कर्मचारी संघ इस बातसे निराश है कि खनन रोकनेके लिए वनकर्मियोंको अकेले ही भेज दिया जाता है, पुलिस दल साथ नहीं होने से वन अमला असुरक्षित रहता है ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply