राज्यपाल सत्यपाल मलिकका कडा वक्तव्य, जो पाकिस्तानसे पूछे बिना शौच नहीं जाता, उससे क्या बात करनी ?


अक्तूबर २६, २०१८

जम्मू-कश्मीरके राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले कि जो पाकिस्तानसे पूछे बिना शौचालय नहीं जाता, उससे क्या बात करनी ? उनकी यह कडी टिप्पणी अलगाववादियोंको लेकर आई है । गुरुवार, २५ अक्टूबरको उन्होंने पत्रकारोंसे वार्तामें कहा, “मेरी अभी तक किसीसे बात नहीं हुई है, परन्तु मैं कुछ दलोंके प्रतिनिधियोंसे मिला था । जहां तक ‘हुर्रियत’की बात है, तो अभी तक वे लोग पाकिस्तानसे पूछे बिना शौचालय भी नहीं जाते ! वे अभी तक स्वयंको पाकिस्तानसे भिन्न नहीं रख पाए हैं । वे जब तक ऐसा नहीं करेंगे, उनसे किसी प्रकारकी वार्ता नहीं की जाएगी !”

मलिकके अनुसार, कश्मीरकी वर्तमान परिस्थितियोंके लिए पाकिस्तान उत्तरदायी है। समाचार माध्यमकेद्वारा कश्मीरियोंके मध्य विष फैलाया जा रहा है । पाकिस्तानी सेना किसी भी स्थितिमें नहीं चाहती है कि कश्मीरके प्रकरणका समाधान हो । वे कश्मीरियोंको शान्तिके साथ रहते नहीं देख सकते हैं ! पाक, कश्मीरकेद्वारा भारतीय शासनसे बांग्लादेशकी पराजयका बदला लेना चाहता है ।

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीरमें इस समय राज्यपाल शासन लगा हुआ है । वहीं, मलिक राज्यमें शीघ्रातिशीघ्र विधानसभा चुनाव करवानेके समर्थनमें हैं । उन्होंने कहा है कि जूनमें पीडीपी-बीजेपीकी सरकार गिरनेके पश्चात् उनको नहीं लगता है कि वर्तमान स्थितिमें राज्यमें लोकप्रिय सरकार बन सकती है ।

“मलिकके इस कटु सत्य वक्तव्यके लिए हम उनका अभिनन्दन करते हैं । अलगाववांदी पाकिस्तानद्वारा पोषित व आतंकके मूल हैं, जो वहा कश्मीरियोंको बहका आतंकको फैला ही रहे हैं !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution