हिंगलिश भाषाको नवीन समयकी भाषा कह सकते हैं । ये हिन्दी और अंग्रेजी भाषाका मिश्रण है । अब ‘मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी’के (MPMSU) छात्र हिंगलिश भाषामें परीक्षा देंगे। महाविद्यालय प्रशासनने निर्णय लिया है कि अब छात्र हिंगलिश भाषामें परीक्षाके उत्तर लिख सकते हैं। ऐसा इसलिए निर्णय लिया गया है क्योंकि छात्रोंको भाषाके कारण कोई परेशानी न हो।
महाविद्यालयका कहना है कि छात्र सभी परीक्षामें इस भाषाका प्रयोग कर सकते हैं । ‘मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी’ने (MPMSU) २६ मईको दिए एक नियमावली देकर इस बातकी सूचना दी थी। महाविद्यालयके वाइस चांसलर आर एस शर्माने बताया इस निर्णयसे ग्रामीण क्षेत्रोंसे आए युवाओंको लाभ मिलेगा। बता दें, कई बार ऐसा होता है उन्हें उत्तर आता है लेकिन अंग्रेजीमें उत्तर नहीं लिख पाते । ऐसे में इन छात्रोंको इसका लाभ मिलेगा ।
‘मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी’के अन्तर्गत ३१२ महाविद्यालय आते हैं । इसमें MBBS, आयुर्वेदिक औषधियां और नर्सिंग सम्बन्धित पाठ्यक्रम कराने वाले महाविद्यालय भी सम्मिलित हैं। महाविद्यालयने सभी छात्रोंको हिंग्लिश भाषामें परीक्षा देनेकी अनुमति दे दी है। अब छात्र स्वेच्छासे हिन्दी, अंग्रेजी या हिंग्लिश भाषामें परीक्षा दे सकते हैं । आर एस शर्माने बताया ग्रामीण क्षेत्रोंके छात्र मौखिक परीक्षामें भी स्वयंको प्रस्तुत सही प्रकारसे नहीं कर पाते । इसके कारण परीक्षा लेने वाले शिक्षक परेशान होते हैं; इसलिए मौखिक परीक्षामें भी हिंगलिशका चुनाव रखा गया है।
Leave a Reply