‘आईएएस ऑफिसर’ रणबीर शर्माने तोडा चलभाष, मारा थप्पड, अब मांगी क्षमा
२३ मई, २०२१
छत्तीसगढके सूरजपुर जनपदमें चल रहे गृहबन्दीके मध्य ‘कलेक्टर’ने एक युवकको थप्पड मारा, उसका चलभाष तोड दिया और पुलिससे उसकी पिटाई करवा दी । प्रकरणका दृश्यपट ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित होनेके पश्चात ‘कलेक्टर’ने अपने व्यवहारके लिए क्षमा याचना की है । इस अधिकारीको निलम्बित कर दिया गया है ।
युवक अपने पिता और माताके लिए औषधि लेनेके लिए निकला था । इसी मध्य भैयाथान चौकके निकट जनपदके ‘कलेक्टर’ रणवीर शर्माने उसे रुकवा लिया । युवकने बताया कि वह औषधि लेने जा रहा है । इसकी पुष्टि करनेके लिए उसने औषधिका पत्रक भी दिखाया; परन्तु ‘कलेक्टर’ने उसकी नहीं सुनी और थप्पड मार दिया ।
वर्ष २०१५ में ‘रिश्वतखोरी’का आरोप भी इस अधिकारीपर लग चुका है । उन्हें एक पटवारीसे १० सहस्र रुपए उत्कोच (घूस) लेनेके आरोपमें ‘एंटी करप्शन ब्यूरो’ने बन्दी बनाया था । शर्मा उस समय भानुप्रतापपुरमें ‘सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट’ थे । उस समय शर्माका स्थानान्तरण भी किया गया था ।
ऐसे व्यक्तियोंके कारण ही भारत सङ्कटमें है; क्योंकि वे अपने पदका उचित प्रयोग करनेके स्थानपर देशके साथ छल कर रहे हैं; ऐसे व्यक्तियोंको निलम्बित करनेके स्थानपर पदच्युत करके कठोर कारावासका प्रावधान होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply